राम सेतु को देखने का मौका, आपके घर पर मिलेगा अक्षय कुमार की इस फिल्म का आनंद, जानें कैसे

अगर आप ओटीटी पर मूवी देखने का शौक रखते हैं तो हम आपको बता दें कि राम सेतु (Ram Setu) फिल्म Amazon Prime Video पर 23 दिसंबर को आने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • राम सेतु को सिनेमा में नहीं देखा तो इसे दोबारा देखने का मौका आ गया है।
  • राम सेतु Amazon Prime Video पर 23 दिसंबर को आने वाली है।
  • इस फिल्म को लेकर दावा किया कि राम सेतु भारतीय इतिहास की एक फिल्म है।

Photo Credit: Amazon Prime Video

अगर आप अक्षय कुमार की राम सेतु (Ram Setu) सिनेमा में नहीं देख पाए थे तो आपके लिए इसे दोबारा देखने का मौका आ गया है। जी हां इस अगर आप ओटीटी पर मूवी देखने का शौक रखते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि यह फिल्म Amazon Prime Video पर 23 दिसंबर को आने वाली है। अमेजन ने बुधवार को ऐलान किया कि यह फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

परमाणु और तेरे बिन लादेन जैसी मूवी के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई एक्शन-एडवेंचर फिल्म दिवाली के पास अक्टूबर के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राम सेतु में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिका में थीं। 
Advertisement
राम सेतु को आमतौर पर भगवान राम के द्वारा बनाया गए पुल के तौर पर जाना जाता है। यह भारत में तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट के बीच प्राकृतिक चूना पत्थर से निर्मित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के महाकाव्य रामायण में पुल का निर्माण भगवान राम की सेना द्वारा किया गया था। इस पुल के जरिए श्री राम अपनी पत्नी सीता को लंका के राजा रावण के पास से छुड़ाने गए थे।

इस फिल्म को लेकर दावा किया कि राम सेतु भारतीय इतिहास की एक फिल्म है। अक्षय को खुशी है कि उनकी यह फिल्म Prime Video पर रिलीज होकर ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान काफी पसंद किया गया और अब इसको ओटीटी के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि "यह एक अच्छी तरह से रिसर्च पर तैयार की गई फिल्म है जो कि कहानी को दर्शकों तक लेकर आने के साथ-साथ एडवांस वीएफएक्स टेक्नोलॉजी से मनोरंजन भी करती है।
Advertisement

इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया। राम सेतु ने थिएटरों में रिलीज होने के दौरान सिर्फ 93 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। भारत में यह फिल्म अमेजन के साथ को प्रोडक्शन में तैयार की गई थी। राम सेतु के प्रोडक्शन में Amazon Studios, अक्षय कुमार का Cape of Good Films, Lyca Productions और Abundantia Entertainment शामिल थे। अब राम सेतु को 23 दिसंबर से भारत और दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Platformer

Platform

Android, iOS, iPadOS

Modes

Single-player, Two-player, Multiplayer

PEGI Rating

7+
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ram Setu, OTT Release Date, Amazon Prime Video, Akshay Kumar

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.