• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kantara Hindi OTT Release : साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म कांतारा OTT पर हिंदी में आई, यहां देखें

Kantara Hindi OTT Release : साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म कांतारा OTT पर हिंदी में आई, यहां देखें

Kantara OTT Release Hindi : इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल कांतारा का हिंदी वर्जन आज 9 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

Kantara Hindi OTT Release : साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म कांतारा OTT पर हिंदी में आई, यहां देखें

कांतारा ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई की है।

ख़ास बातें
  • कांतारा का हिंदी वर्जन आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा
  • कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में यह फ‍िल्‍म पहले ही आ चुकी है
  • इस फ‍िल्‍म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है
विज्ञापन
Kantara OTT Release Hindi :  रिषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने अपनी रिलीज के बाद सिनेमाघरों में ऐसा धमाल मचाया कि दुनिया भर के दर्शकों ने इसे खूब सराहा। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स पार करते हुए वर्ल्डवाइड लेवल पर 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। कांतारा को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसने  दर्शकों खूब एंटरटेन किया। जो लोग सिनेमाहॉल में फ‍िल्‍म नहीं देख पाए, वो इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फ‍िल्‍म कई भाषाओं में ओटीटी पर आ गई है, लेकिन हिंदी भाषी दर्शक अभी इंतजार कर रहे हैं और उनके लिए अच्‍छी खबर है। 

रिषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्‍स पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो गई है। दर्शक कई दिनों से इसके हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे दर्शक भी अब इसे आसानी से देख सकते हैं। कांतारा को हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर आज 9 दिसंबर को रिलीज कर दिया गया है। बाकी भाषाओं में यह फ‍िल्‍म एमेजॉन प्राइम पर पहले ही रिलीज की जा चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य भाषाओं की तरफ इस फिल्म को हिंदी में भी दर्शकों उतना प्‍यार मिल पाता है या नहीं।

कांतारा एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इसे हिंदी सहित सभी भाषाओं में खूब पसंद किया गया। हर तरफ लोगों ने इस फिल्म की वाहवाही की है। यहां तक कि सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की। वहीं कमल हसन भी कांतारा की प्रशंसा करते नजर आए थे।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 1847 के बैकग्राउंड पर आधारित है। जमीन के विवादों पर बनी इस फिल्म में शिवा यानी रिषभ शेट्टी ने एक बस्ती में रहने वाले साधारण लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, गीत से लेकर किरदार तक ने सभी रूप में दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »