• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • अजय देवगन की फिल्म 'Drishyam 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज होते ही हिट! एक दिन में 70 लाख से ज्यादा व्यूज! देखें वीडियो

अजय देवगन की फिल्म 'Drishyam 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज होते ही हिट! एक दिन में 70 लाख से ज्यादा व्यूज! देखें वीडियो

दृश्यम 2 का टाइटल गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 70 लाख के लगभग व्यूज मिल चुके हैं।

अजय देवगन की फिल्म 'Drishyam 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज होते ही हिट! एक दिन में 70 लाख से ज्यादा व्यूज! देखें वीडियो

दृश्यम 2 का टाइटल गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 70 लाख के लगभग व्यूज मिल चुके हैं।

ख़ास बातें
  • फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है
  • दृश्यम 2 के टाइटल ट्रैक को मिले अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज
  • ट्रैक में अक्षय खन्ना के रोल की जबरदस्त गंभीरता भी दिख रही है
विज्ञापन
अजय देवगन (Ajay Devgn) और श्रिया सरन (Shriya Saran) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) के लिए फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है और मूवी का टाइटल ट्रैक भी मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला भाग 'दृश्यम' इतना जबरदस्त हिट हुआ था कि लोग अभी तक उस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं। सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी फिल्म अब दूसरे पार्ट के रिलीज के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में केस की छानबीन के लिए अक्षय खन्ना को लगाया गया है। 

दृश्यम 2 के ट्रेलर में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और बाकी कलाकारों का भी गंभीर अभिनय देखने को मिला है। ऐसे में फिल्म के पहले भाग जैसा जादू इस बार भी क्रिएट करने की कोशिश के साथ फिल्म 18 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है। अब रिलीज के एक हफ्ते पहले फिल्म का टाइटल गाना रिलीज कर दिया गया जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। गाने की शुरुआत विजय सालगांवकर के कन्फेशन से शुरू होती है। उषा उथुप और विजय प्रकाश के सुरों से सजा यह गाना काफी दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है जो फिल्म में और ज्यादा रुचि जगाता है। 

दृश्यम 2 का टाइटल गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 70 लाख के लगभग व्यूज मिल चुके हैं। इससे पता चलता है कि फैन्स को टाइटल ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। गाने में अजय देवगन का एक जबरदस्त डायलॉग सुनाई दे रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, 'शब्दों पर नहीं दृश्य पर ध्यान दो, क्योंकि झूठ शब्दों में जगह ढूंढ ही लेता है, लेकिन दृश्य कभी झूठ नहीं बोलते।' ऐसे ही कई और सीन्स गाने में दिखाए गए हैं जिसमें अक्षय खन्ना के रोल की जबरदस्त गंभीरता भी दिख रही है। 
 

दृश्यम 2 की कहानी, स्टारकास्ट

दृश्यम 2 में विजय सालगांवकर यानि अजय देवगन का केस दोबारा खोला गया है जिसमें तब्बू के बेटे को मारकर पुलिस थाने की जमीन में ही दफना दिया गया था। फिल्म में फिर से वही सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा जैसा कि पहले भाग में दिखाया गया था। इस बार अक्षय खन्ना की एंट्री भी फिल्म में अलग ही जान डालने वाली है। दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। 2015 में आई फिल्म दृश्यम की इस दूसरी किश्त में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके अलावा अक्षय खन्ना, रजत कपूर और अभिषेक पाठक भी महत्वपूर्ण किरदारों में होंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »