Adipurush : रामनवमी पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्‍टर

Adipurush : पोस्‍टर को देखकर मंदिरों, घरों में लगने वाली वो फोटो याद आ जाती है, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्‍मण और हनुमान दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म के निर्देशक ओम राउत ने भी शेयर किया पोस्‍टर
  • सोशल मीडिया में हो रही नए पोस्‍टर की चर्चा
  • कई लोग पोस्‍टर पर सवाल उठा रहे हैं

Adipurush : फ‍िल्‍म आदिपुरुष पिछले साल से ही सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर आने के बाद इसका काफी विरोध हुआ था।

Photo Credit: @omraut

Adipurush New Poster Release : निर्देशक ओम राउत (Om Raut) की अपकमिंग फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) एक बार फ‍िर चर्चाओं में है। बाहुबली स्‍टार प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) जैसे सितारों से सजी फ‍िल्‍म का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ है। रामनवमी के मौके पर मेकर्स ने आदिपुरुष का पोस्‍टर रिलीज किया है। पोस्‍टर को देखकर मंदिरों, घरों में लगने वाली वो फोटो याद आ जाती है, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्‍मण और हनुमान दिखाई देते हैं। आदिपुरुष का नया पोस्‍टर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं।  

फ‍िल्‍म आदिपुरुष पिछले साल से ही सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर आने के बाद इसका काफी विरोध हुआ था। अभिनेता सैफ अली खान को जिस लुक में दिखाया गया था, उस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। भगवान राम के प्रस्‍तुतिकरण पर भी सवाल उठे थे। इसके बाद मेकर्स ने जरूरी बदलावों का फैसला किया। फ‍िल्‍म की रिलीज भी जनवरी से जून में शिफ्ट की गई।   
Advertisement
 

16 जून को रिलीज होने जा रही आदिपुरुष से जुड़े अपडेट्स फ‍िर आने लगे हैं। नया पोस्‍टर इसकी शुरुआत है। इसमें भगवान राम के रूप में प्रभास, मां सीता के रूप में कृति सैनन, लक्ष्मण के रूप में ऐक्‍टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। हनुमान के रूप में देवदत्त नागे फ‍िल्‍म में दिखाई देंगे। फ‍िल्‍म के पोस्‍टर को ओम राउत समेत तमाम हस्तियों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्‍टर पर लोग रिएक्‍शन दे रहे हैं। 
Advertisement
 
 

ज्‍यादातर रिएक्‍शंस में पोस्‍टर की अलोचना नजर आई। एक यूजर ने लिखा, क्‍या ड्रामा कर दिया @omraut इससे अच्‍छा पोस्‍टर तो 5 साल का बच्‍चा बना लेता है। भगवान कब से चमड़ा पहनने लगे। @MRITYUNJAYANAND नाम के एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि इन चारों को देखकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान को लेकर मन में जो भाव उत्पन्न होना चाहिए वो भाव उत्पन्न नहीं हो रहा है...। @YashwanthIam के यूजर ने लिखा, छोटा भीम के ग्राफिक्स इससे कहीं बेहतर हैं। हालांकि कई यूजर प्रभास को उनकी फ‍िल्‍म के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.