Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज

Aerox-E में ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 17:31 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है
  • Aerox-E की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 117 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 2.82 लाख रुपये का है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Yamaha ने भारत में Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले Aerox 155 के समान है। देश में यामाहा का यह दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। Aerox-E में परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 2.82 लाख रुपये का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। Aerox-E का प्राइस लगभग 2.82 लाख रुपये का है। यह देश में कंपनी का सबसे अधिक प्राइस वाला मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 12.9  hp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यामाहा ने बताया है कि इसकी बैटरी हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे इस स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। Aerox-E की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 117 किलोमीटर की है। इसमें Eco, Standard और Power राइडिंग मोड मिलते हैं। इन राइडिंग मोड का इस्तेमाल ट्रैफिक की स्थितियों के आधार पर किया जा सकता है। इसमें Boost मोड भी है, जो जल्द ओवरटेक करने के लिए पावर को बढ़ाता है। 

Aerox-E में ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। Aerox-E को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे में उपलब्ध कराया गया है। इसकी जल्द ही कुछ अन्य शहरों में भी बिक्री शुरू की जा सकती है। 

भारत में इस वर्ष फरवरी में यामाहा ने EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। EC-06 में 4 Kwh की फिक्स्ड बैटरी के साथ इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,67,600 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने बताया था कि यह शहर में स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली कम्युटिंग को पसंद करने वालों के लिए बेहतर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर से अधिक की है। इसकी बैटरी को लगभग आठ घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। EC-06 की अधिकतम स्पीड 79 km प्रति घंटा की है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक है। इस इलक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, जिससे कम लाइट की स्थितियों में विजिबिलिटी में सुधार होता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Standard और Power मिलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.