• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • अब रोड पर दौड़ेगी बिना स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल वाली इलेक्ट्रिक बस, मिला लाइसेंस

अब रोड पर दौड़ेगी बिना स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल वाली इलेक्ट्रिक बस, मिला लाइसेंस

WeRide को अपनी सेल्फ-ड्राइविंग मिनीबस के लिए बीजिंग में रोड टेस्टिंग लाइसेंस मिल गया है और इस मुकाम को हासिल करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है।

अब रोड पर दौड़ेगी बिना स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल वाली इलेक्ट्रिक बस, मिला लाइसेंस

इसकी टॉप स्‍पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है

ख़ास बातें
  • इस ऑटोनोमस मिनीबस को बीजिंग में चलने के लिए मिला टेस्टिंग लाइसेंस
  • इस तरह का रोड टेस्टिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बनी WeRide
  • लाइसेंस के अनुसार, यह शटल कुल 60 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में चल सकती है
विज्ञापन
हाल ही में चीन की ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी WeRide ने ग्वांगझोउ इंटरनेशनल बायो द्वीप में मानव रहित मिनीबस की सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी। अब, वीराइड ने कथित तौर पर घोषणा की है कि यह अपनी इस सेल्फ ड्राइविंग मिनीबस के लिए बीजिंग में आधिकारिक तौर पर रोड टेस्टिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बन गई है। यह बस L4 सेल्फ ड्राइविंग तकनीक से लैस है। यह पूरी तरह से मानव रहित शटल बस है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक और ड्राइवर कॉकपिट शामिल नहीं है।

Gizmochina के अनुसार, WeRide को अपनी सेल्फ-ड्राइविंग मिनीबस के लिए बीजिंग में रोड टेस्टिंग लाइसेंस मिल गया है और इस मुकाम को हासिल करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है। इसके बाद अब WeRide की ये मानव रहित मिनीबस बीजिंग की सार्वजनिक सड़कों पर कानूनी ढंग से चल सकती है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी को प्राप्त लाइसेंस के तहत ये ऑटोनोमस शटल कुल 60 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में चल सकती है।

इसके अलावा, रिपोर्ट यह भी बताती है कि WeRide अपने मिनीबस के इस डिजाइन के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन स्तर तक भी पहुंच गई है। ऐसा पहली बार है कि बीजिंग में रोड टेस्टिंग लाइसेंस के लिए एक हाई लेवल ऑटोनोमस व्हीकल को मंजूरी दी गई है। WeRide की शटल बस पूरी तरह से बिजली से चलेगी।

बता दें कि इसकी टॉप स्‍पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह शहर की सड़कों से लेकर एक्सप्रेसवे, सुरंगों और खराब मौसम में भी सेफ ड्राइविंग सर्विस का वादा करती है। इस सेल्फ-ड्राइविंग मिनी बस के मॉडल नेम से पर्दा नहीं उठाया गया है।

अन्य सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के मुकाबले WeRide मिनीबस बहुत अलग है। इस इलेक्ट्रिक शटल में न ही कोई स्टीयरिंग व्हील है और न ही ब्रेक पैडल पार्ट हैं। इसमें कोई ड्राइवर कॉकपिट भी नहीं है। बस पूरी तरह से स्‍वचालित है और कैमरों व सेंसर के साथ-साथ जटील आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सिस्टम के जरिए खुद को कंट्रोल करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Self Driving Bus, Self Driving Minibus, autonomus Bus
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »