China में ड्राइवरलैस मिनीबस की सर्विस शुरू, लोग कर रहे सफर

WeRide ने करीब दो साल तक इस इलाके में अपनी कमर्शल सर्विस, रोबोटैक्‍सी का सफल संचालन किया है। अब कंपनी ने मानव रहित मिनीबस ‘रोबोबस’ को सड़कों पर उतारा है।

China में ड्राइवरलैस मिनीबस की सर्विस शुरू, लोग कर रहे सफर

अभी रोबोबस में वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए हैं। ये पहली बार बस में सवार होने वाले पैसेंजर्स को बस के बारे में बताएंगे।

ख़ास बातें
  • इस मिनीबस में स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक पैडल जैसे पार्ट नहीं हैं
  • इसकी टॉप स्‍पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • कंपनी ने दो रूटों पर इस सर्विस को शुरू किया है
विज्ञापन
चीनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी ‘वीराइड' (WeRide) ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने ग्वांगझोउ इंटरनेशनल बायो द्वीप में मानव रहित मिनीबस ‘रोबोबस' की सर्विस शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के मुकाबले इस मिनीबस में स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक पैडल जैसे पार्ट नहीं हैं। यह बस पूरी तरह से स्‍वचालित है। रिपोर्टों के मुताबिक, WeRide ने करीब दो साल तक इस इलाके में अपनी कमर्शल सर्विस, रोबोटैक्‍सी (Robotaxi) का सफल संचालन किया है। अब कंपनी ने मानव रहित मिनीबस ‘रोबोबस' को सड़कों पर उतारा है।  

Pandaily की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोबोबस (Robobus) एक पूर्ण इलेक्ट्रिक व्‍हीकल है। इसकी टॉप स्‍पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह शहर की सड़कों से लेकर एक्सप्रेसवे, सुरंगों और खराब मौसम में भी सेफ ड्राइविंग सर्विस का वादा करती है। फ‍िलहाल कंपनी ने दो रूटों पर इस सर्विस को शुरू किया है। आने वाले वक्‍त में पूरे द्वीप में इसे लॉन्‍च किया जाएगा। रोबोबस की सर्विस पूरे हफ्ते चलती है। सोमवार से शुक्रवार तक यह सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलती है। शनिवार और रविवार को यह सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलती है। पैसेंजर्स ‘वीराइड गो' (‘WeRide Go') ऐप पर बसों की रियल-टाइम लोकेशन और बाकी जानकारी चेक कर सकते हैं। 

अभी रोबोबस व्‍हीकल्‍स में वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए हैं। ये पहली बार बस में सवार होने वाले पैसेंजर्स को बस के बारे में बताएंगे और सफर करने के लिए फ्रेंडली बनाएंगे। WeRide सपोर्ट सेंटर से मिनी बस की रियलटाइम निगरानी की जाएगी। किसी भी इमरजेंसी के लिए बस में ब्रेक बटन भी लगा हुआ है।

पूर्ण इलेक्ट्रिक रोबोबस की का कॉन्‍सेप्‍ट वाकई दिलचस्‍प है। चीन में पहली बार पूर्ण इलेक्ट्रिक रोबोबस सड़कों पर दौड़ रही है। इसने भविष्‍य को लेकर चीन की योजनाओं का खाका खींचा है। इस तरह की सर्विस एक साहस‍िक कदम भी है, क्‍योंकि अभी लोग एक पूर्ण इलेक्ट्रिक बस में सवार होना नहीं चाहते। कंपनी अपने वॉलंटियर्स की मदद से लोगों का भरोसा जीत रही है। उसे सेफ्टी के हाई स्‍टैंडर्स को फॉलो करना होगा। 

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को अपनाया जा रहा है। चीन में प्रक्रिया में एक कदम आगे है। इस देश में दो साल पहले रोबोटैक्‍सी को शुरू किया जा चुका है, जिसमें ड्राइवर नहीं होता। अब मानव रहित मिनीबस ‘रोबोबस' की सर्विस शुरू करके यह देश पूर्ण इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के मामले में और आगे निकल गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  2. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  4. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  5. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  7. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  9. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  10. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »