Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर अब लंबी बैटरी गारंटी, बायबैक ऑफर और फास्ट-चार्जिंग सब्सक्रिप्शन! जानें सभी नए बेनिफिट्स

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने त्योहारों से पहले ग्राहकों के लिए नई सर्विसेज पेश की हैं। इसमें 5 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, बैटरी पर लंबी गारंटी, 67.5% तक का Assured Buyback और फास्ट-चार्जिंग पैकेज शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 12:51 IST
ख़ास बातें
  • 5 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी और बैटरी गारंटी
  • 67.5% तक Assured Buyback प्रोग्राम लॉन्च
  • Vida Edge पैक में 3,600 चार्जिंग स्टेशन्स और 40+ कनेक्टेड फीचर्स

नई सर्विसेज Vida के डीलरशिप नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स दोनों पर उपलब्ध होंगी

Photo Credit: Vida

फेस्टिव सीजन से ठीक पहले Hero MotoCorp के EV ब्रांड Vida ने ग्राहकों के लिए नई वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज पेश की हैं। इसमें एक्सटेंडेड वारंटी, बैटरी पर लंबी गारंटी, फिक्स्ड बायबैक प्रोग्राम और फास्ट-चार्जिंग सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन स्कीम्स का मकसद EV खरीद को आसान और भरोसेमंद बनाना है, ताकि लोग बैटरी लाइफ, रीसेल वैल्यू और चार्जिंग जैसी टेंशंस से छुटकारा पा सकें।

Vida की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नया पैकेज ग्राहकों को 5 साल / 75,000 किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी देगा, जिसमें 11 से ज्यादा क्रिटिकल पार्ट्स कवर होंगे। बैटरी के लिए भी अलग से गारंटी है - 5 साल / 60,000 किमी, जिसे आगे एक्सटेंड करके रिप्लेसमेंट और डिग्रेडेशन इश्यूज तक सेफ्टी मिलेगी।

ग्राहकों को लंबी अवधि का भरोसा देने के लिए Vida ने एक नया Assured Buyback Program शुरू किया है। इसमें तीन साल बाद भी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने पर आपको ओरिजिनल प्राइस का 67.5% तक वैल्यू वापस मिल सकता है। यह ऑप्शन अपग्रेड करने वालों को फाइनेंशियल क्लैरिटी देता है और EV खरीदने के फैसले को आसान बनाता है।

कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए Vida ने ‘Vida Edge' नाम का सब्सक्रिप्शन पैक लॉन्च किया है। इसके साथ ग्राहकों को 3,600 चार्जिंग स्टेशन्स का एक्सेस मिलेगा और 40+ कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें लाइव ट्रैकिंग, राइड स्टैट्स और OTA अपडेट शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है, जिसमें पंक्चर, बैटरी डिस्चार्ज या मैकेनिकल फॉल्ट जैसे केस में ऑल-इंडिया सपोर्ट मिलेगा। जरूरत पड़ने पर ऑन-डिमांड टोइंग और क्विक असिस्टेंस भी दिया जाएगा।

Advertisement

नई सर्विसेज Vida के डीलरशिप नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स दोनों पर उपलब्ध होंगी। कंपनी मानती है कि एक्सटेंडेड वारंटी, कनेक्टेड फीचर्स और बायबैक गारंटी के कॉम्बो से भारतीय खरीदारों के लिए EV और भी ज्यादा प्रैक्टिकल और अफोर्डेबल ऑप्शन बन जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vida, Vida Offers, Vida Electric Scooters, Hero MotoCorp
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.