• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • VanMoof X4, S4 e Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

VanMoof X4, S4 e-Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

VanMoof X4 और S4 ई बाइक में चार तरह के पावर मोड दिए गए हैं।

VanMoof X4, S4 e-Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vanmoof

VanMoof X4 और S4 ई बाइक में चार तरह के पावर मोड दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • रेंज के मामले में ये पैडल की मदद के साथ 140 किलोमीटर तक चल सकती हैं।
  • ई बाइक को चार तरह के रंगों में पेश किया गया है।
  • VanMoof X4 और S4 ई बाइक में चार तरह के पावर मोड दिए गए हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बाइक सेग्मेंट में VanMoof की ओर से X4 और S4 ई बाइक लॉन्च की गई हैं। इनमें 32 किलोमीटर प्रतिघंटा तक टॉप स्पीड है। रेंज के मामले में ये पैडल की मदद के साथ 140 किलोमीटर तक चल सकती हैं। ई बाइक को चार तरह के रंगों में पेश किया गया है। मॉडर्न फीचर्स से लैस ये इलेक्ट्रिक बाइक किस कीमत और किन फीचर्स के साथ आती हैं, एक नजर इस पर डाल लेते हैं। 
 

VanMoof X4, S4 price, availability

VanMoof X4, S4 की कीमत 2498 डॉलर (लगभग 2,05,000 रुपये) है। ई बाइक को सबसे पहले अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध करवाया जाएगा। उसके बाद यूके में इन्हें जून 2023 तक खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मार्केट्स में भी इन्हें जल्द ही लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है। 
 

VanMoof X4, S4 power, battery, range

VanMoof X4 और S4 ई बाइक में चार तरह के पावर मोड दिए गए हैं। इसमें जल्द स्पीड पकड़ने के लिए टर्बो बूस्ट नाम का एक फीचर भी मिलता है। इकोनॉमी मोड में बाइक को 140 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है जबकि पावर मोड में यह 60 किलोमीटर तक की रेंज प्राप्त कर सकती है। इसमें पावर के लिए बैटरी लगी है जिसे 90 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज होने में इसे 4.5 घंटे का समय लग जाता है, ऐसा कहा गया है। अगर यूजर को इसकी रेंज को और अधिक बढ़ाने की जरूरत महसूस होती है तो कंपनी ने इसके साथ रेंज एक्सटेंड करने का पावर पैक लेने की सुविधा भी दी है। जिसकी मदद से इसकी रेंज को 240 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। 
 

VanMoof X4, S4 features

VanMoof की ओर से पेश की गई ई बाइक का डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है और ये वजन में बहुत हल्की हैं। VanMoof X4 केवल 20.3Kg की है और इसमें 24 इंची टायर लगे हैं। वहीं, S4 का वजन 21.6 किलोग्राम है। इसमें 27.5 इंच के टायर लगे हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में स्मार्टफोन ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें कई तरह के फीचर्स जैसे राइडर की पहचान, लोकेशन ट्रैकिंग, रिमोट लॉक आदि मिल जाते हैं। चोरी होने के अंदेशे पर इसमें अलार्म बजने की सुविधा भी दी गई है। अगर सामान रखने की जरूरत पड़ती है तो इनमें फ्रेंट और रियर में बास्केट भी जोड़ी जा सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »