Ultraviolette X-47 Venom का प्राइस लगभग तीन लाख रुपये का है। इसकी शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए लगभग 2.65 लाख रुपये का विशेष प्राइस होगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए Stellar White, Afterburner Yellow, Turbo Red और Black कलर्स के विकल्प हैं
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 155 kmph की है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette ने नई इलेक्ठ्रिक मोटसाइकिल X-47 Venom को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस लगभग तीन लाख रुपये का है। इसकी शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए लगभग 2.65 लाख रुपये का विशेष प्राइस होगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और अगले महीने में इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ultraviolette के नए VX-100 100V आर्किटेक्चर पर बनी यह पहली मोटरसाइकिल है। इस प्लेटफॉर्म से बैटरी, मोटर और कंट्रोलर में बदलाव किए गए हैं और इसका उद्देश्य एफिशिएंसी में सुधार करना और भार को घटाना है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भार लगभग 180 किलोग्राम का है और यह पिछल वर्जन की तुलना में लगभग 20 किलोग्राम कम है। इसमें नया बैटरी पैक दिया गया है जो 15 प्रतिशत हल्का होने के साथ लगभग 25 प्रतिशत अधिक एनर्जी डेंसिटी के साथ है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए Stellar White, Afterburner Yellow, Turbo Red और Black कलर्स के विकल्प हैं। X-47 Venom में हीट को घटाने के लिए एक्सियल कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है। इसकी मोटर लगभग 40 bhp की पावर और लगभग 550 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Ultraviolette का दावा है कि X-47 Venom सिर्फ 2.7 सेकेंड्स में 0-60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 155 kmph की है।
Ultraviolette X-47 Venom में 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसमें रियर कैमरा पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए आठ लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंड की जा सकने वाली वॉरंटी दी जाएगी। हाल ही में Ultraviolette ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई फंडिंग हासिल की है। कंपनी ने नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इससे Ultraviolette की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंड का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म्स के डिवेलपमेंट और इंटरनेशनल मार्केट में बिजनेस के एक्सपैंशन के लिए किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।