Uber के बेड़े में शामिल होंगी 25,000 इलेक्ट्रिक सेडान, Tata Motors करेगी EV की सप्लाई

Uber को 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल Uber अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Uber को 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी
  • इस डील के साइज के बारे में जानकारी नहीं मिली है
  • टाटा मोटर्स की EV की सेल्स में लंबी अवधि के बाद जनवरी में गिरावट आई है

टाटा मोटर्स की ओर से इन इलेक्ट्रिक कारों की सप्लाई इस महीने से शुरू की जाएगी

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत ऐप के जरिए कैब सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Uber को 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल Uber अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी। XPRES–T की बैटरी 26 kWh और 25.5 kWh की है। इसे 0-80 प्रतिशत तक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। 

Uber के बेड़े में शामिल होने वाले इन EV का इस्तेमाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु में किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से कारों की सप्लाई इस महीने से शुरू की जाएगी। हालांकि, इस डील के साइज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। XPRES–T का शुरुआती प्राइस 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है। इस पर 2.6 लाख रुपये की FAME सब्सिडी मिलती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने एक स्टेटमेंट में बताया, "देश में सस्टेनेबल मोबिलिटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार, Uber के साथ पार्टनरशिप कर हमें खुशी है। इससे फ्लीट सेगमेंट में हमारी पोजिशन और मजबूत होगी।" 
Advertisement

टाटा मोटर्स की EV की सेल्स में लंबी अवधि के बाद जनवरी में गिरावट आई है। कंपनी की EV की सेल्स पिछले महीने लगभग 17 प्रतिशत घटी है। इसके बावजूद इस मार्केट में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स ने पहला स्थान बरकरार रखा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जनवरी में 3,346 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। दिसंबर में यह आंकड़ा 3,739 यूनिट्स का था। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के साथ ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सेल्स भी घटी है, जबकि टू-व्हीलर सेगमेंट लगभग फ्लैट रहा है। टाटा मोटर्स की जनवरी में सेल्स लगभग 17 प्रतिशत कम होकर 2,426 यूनिट्स की रही। कंपनी की Nexon EV इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकती है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने Nexon EV के प्राइस में कमी की है। कंपनी ने इसके Prime और Max वेरिएंट्स के सभी नौ मॉडल्स के प्राइस में 85,000 रुपये तक कटौती की है। Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये और Nexon EV Max का 16.49 लाख रुपये हो गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.