TVS 28 अगस्त को लेकर आ रहा है 'बजट' इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किस प्राइस पर हो सकता है लॉन्च?

मौजूदा वक्त में TVS iQube की कीमत 1 लाख रुपये से लेकर 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 13:59 IST
ख़ास बातें
  • TVS 28 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च कर रहा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • इसका नाम Orbiter हो सकता है, जिसे हाल ही में ट्रेडमार्क किया गयाथा
  • अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को TVS iQube के नीचे पोजीशन किया जा सकता है

iQube में TVS चार अलग-अलग बैटरी पैक्स ऑफर करता है

Photo Credit: TVS

भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट लगातार तेजी पकड़ रहा है और इसी रेस में अब TVS Motor भी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह 28 अगस्त 2025 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस स्कूटर को TVS Orbiter नाम से बाजार में उतारा जाएगा, क्योंकि हाल ही में कंपनी ने इस नाम का ट्रेडमार्क कराया था और टीजर में दिखा 'O' का सर्कुलर लोगो भी इसी ओर इशारा कर रहा है। लॉन्च के बाद यह TVS का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है और कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक लाइनअप में iQube के नीचे जगह लेने की संभावना है।

मौजूदा वक्त में TVS iQube की कीमत 1 लाख रुपये से लेकर 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए स्कूटर की कीमत इससे कम रहने की पूरी उम्मीद है, जिससे कंपनी उन कंज्यूमर्स को भी टारगेट कर पाएगी जो एंट्री-लेवल EV खरीदना चाहते हैं। मार्केट पोजीशनिंग के हिसाब से यह नया मॉडल Ola S1X, Vida VX2 और Bajaj Chetak के लोअर वेरिएंट्स को सीधी टक्कर दे सकता है।

यूं तो TVS ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन और इसके पावरट्रेन को अभी तक पर्दे के पीछे ही रखा है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसके साथ कंपनी मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें हब-माउंटेड मोटर और छोटा बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत और भी कंट्रोल में रहे। फीचर लिस्ट भी बेसिक रखी जाने की संभावना है।

फिलहाल iQube में TVS चार अलग-अलग बैटरी पैक्स ऑफर करता है - 2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh और 5.3 kWh। इनमें से सबसे बड़ा पैक 212 किमी की IDC रेंज देने का दावा करता है, जबकि सबसे छोटा पैक 94 किमी की रेंज ऑफर करने की बात करता है। iQube में टचस्क्रीन डैशबोर्ड, स्मार्ट कनेक्टिविटी और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, लेकिन उम्मीद है कि नए Orbiter में इन फीचर्स का एक स्लीमर वर्जन ही देखने को मिले।

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कब लॉन्च होगा?

TVS Orbiter को 28 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

TVS Orbiter की कीमत कितनी हो सकती है?

यह स्कूटर iQube से सस्ता होगा, यानी कीमत 1 लाख रुपये से कम रहने की संभावना है।

TVS Orbiter किन स्कूटरों को टक्कर देगा?

यह Ola S1X, Vida VX2 और Bajaj Chetak के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स को टक्कर देगा।

TVS Orbiter का डिजाइन कैसा होगा?

उम्मीद है कि इसमें मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न डिज़ाइन मिलेगा।

Advertisement

इसमें किस तरह का मोटर और बैटरी पैक हो सकता है?

इसमें हब-माउंटेड मोटर और छोटा बैटरी पैक मिलने की संभावना है।

TVS Orbiter में फीचर्स कैसे होंगे?

फीचर लिस्ट बेसिक रखी जा सकती है ताकि कीमत कंट्रोल में रहे।

फिलहाल TVS iQube कितने बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है?

iQube में 2.2 kWh से लेकर 5.3 kWh तक के चार बैटरी पैक मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TVS, TVS Electric Scooters, TVS Orbiter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.