BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
TVS Motor भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को और मजबूत करने जा रही है। कंपनी 28 अगस्त को नया मॉडल लॉन्च करेगी, जिसका नाम TVS Orbiter होने की उम्मीद है। यह स्कूटर कंपनी की iQube सीरीज़ से नीचे प्लेस होगा और कीमत भी कम रखी जाएगी। माना जा रहा है कि यह Ola S1X और Vida VX2 जैसे बजट EV स्कूटरों को सीधी चुनौती देगा।