• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Rs. 22 हजार तक महंगा हुआ 145 km तक रेंज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें नई कीमत

Rs. 22 हजार तक महंगा हुआ 145 km तक रेंज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें नई कीमत

TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी। सब्सिडी से पहले iQube की कीमत 1.74 लाख रुपये थी, जबकि iQube S वेरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपये थी।

Rs. 22 हजार तक महंगा हुआ 145 km तक रेंज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें नई कीमत

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन मॉडल्स में आता है

ख़ास बातें
  • TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी
  • FAME-II सब्सिडी में बदलाव के बाद कीमतों में हुई बढ़ोतरी
  • वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी 17,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक हुई है
विज्ञापन
FAME-II सब्सिडी में किए गए लेटेस्ट बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है। Ola Electric, Ather Energy के बाद अब TVS ने भी अपने एकमात्र मॉडल iQube की कीमत में बढ़ोतरी की है। TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 22,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

TVS के अनुसार, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी वेरिएंट के आधार पर 17,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक हुई है। नई कीमतें 1 जून से लागू हो चुकी है। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि 20 मई, 2023 से पहले iQube बुक करने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा लॉयल्टी बेनिफिट मिलेगा।

TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी। सब्सिडी से पहले iQube की कीमत 1.74 लाख रुपये थी, जबकि iQube S वेरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपये थी। फिलहाल कंपनी ने नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "FAME II दिशानिर्देशों पर अपडेट करने के बाद वाहन की कीमतों में संशोधन किया जा रहा है। नई कीमतों को जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा। इस बीच, आप अभी भी भुगतान करके अपना iQube बुक कर सकते हैं।"

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। वहीं इनकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे की है। वैकल्पिक चार्जिंग अडेप्टर के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। स्टैंजर्ज स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, वहीं S और ST वेरिएंट में बड़ा 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »