Tesla भारत में बेचेगा सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, नौकरी की वैकेंसी हुईं शुरू

Tesla इस साल अप्रैल से भारत में अपने बर्लिन प्लांट से इंपोर्टेड व्हीकल बेचने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Tesla इस साल अप्रैल से भारत में व्हीकल बेचने का प्लान बना रहा है।
  • Tesla ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए BKC मुंबई का चयन किया है।
  • Tesla ने 13 मिड लेवल रोल के लिए जॉब के ऐड भी पोस्ट किए थे।

Tesla Model Y की रेंज 526 किमी है।

Photo Credit: Tesla

Tesla इस साल अप्रैल से भारत में अपने बर्लिन प्लांट से इंपोर्टेड व्हीकल बेचने का प्लान बना रहा है। दावा किया गया है कि ईवी निर्माता 25 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) की कीमत वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने का प्लान बना रहा है। इसके अलावा Tesla पहले फेज में भारत में बिक्री शुरू कर सकता है। आइए Tesla के भारत में ईवी बेचने के प्लान के बारे में जानते हैं।

EV निर्माता ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए BKC मुंबई और एयरोसिटी को शॉर्टलिस्ट किया है। इससे पहले रॉयटर्स ने दावा किया था कि ईवी निर्माता ने नई दिल्ली और मुंबई में दो शोरूम के लिए जगह का चयन किया है। Tesla ने एक शोरूम के लिए नई दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी क्षेत्र में लीज पर जगह का चयन किया है और मुंबई में कार निर्माता ने शहर के एयरपोर्ट के पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जगह का चयन किया है।
Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इस हफ्ते भारत में 13 मिड लेवल रोल के लिए जॉब के ऐड भी पोस्ट किए थे, जिनमें कुछ स्टोर और कस्टमर रिलेशन मैनेजर भी शामिल हैं। Tesla ने भारत में बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट और कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट समेत कई पदों के लिए भर्ती शुरू की हैं। कंपनी की वेबसाइट पर नौकरी पोस्टिंग के अनुसार, वैकेंसी मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए हैं।

इन वैकेंसी में सर्विस एडवाइजर, पार्ट्स एडवाइजर, सर्विस टेक्नीशियन, सर्विस मैनेजर, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट, स्टोर मैनेजर, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट, बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट, कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइजर, कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट, डिलीवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट, ऑर्डर ऑपरेशन स्पेशलिस्ट, इनसाइड सेल्स एडवाइजर और कंज्यूमर इंगेजमेंट मैनेजर शामिल हैं। 
Advertisement

भारत में Tesla द्वारा नौकरी की वैकेंसी कंपनी के फाउंडर और अमेरिकी अरबपति एलोन मस्क की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मीटिंग के निकाली गई हैं। वर्तमान में पूरी कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर इंपोर्टेड कारों पर इंजन साइज और कॉस्ट, इंश्योरेंस और माल ढुलाई (सीआईएफ) के आधार पर 70 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी लगती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.