Tesla ने गुरूग्राम में खोला पहला सुपरचार्जर स्टेशन, 250 Kw की पीक स्पीड

टेस्ला के नए चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर हैं जिनकी पीक स्पीड 250 Kw की है। इसके अलावा 11 Kw के तीन डेस्टिनेशन चार्जर हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 23:41 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के नए चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर हैं
  • भारत में टेस्ला के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है
  • पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं

पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है। कंपनी ने गुरूग्राम में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। हाल ही में बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने गुरूग्राम में टेस्ला सेंटर की शुरुआत की थी। इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला था। 

टेस्ला के नए चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर हैं जिनकी पीक स्पीड 250 Kw की है। इसके अलावा 11 Kw के तीन डेस्टिनेशन चार्जर हैं। इससे टेस्ला के मॉडल Y को 15 मिनटों में लगभग 275 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकेगा। टेस्ला के EV कस्टमर्स कंपनी के ऐप के जरिए चार्जिंग के बारे में जानकारी ले सकते हैं। टेस्ला जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में पहला फुल सेंटर गुरूग्राम में खोला था। कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराई गई हैं। 

भारत में टेस्ला के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। कंपनी के मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। हालांकि, देश में टेस्ला को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इसका एक बड़ा कारण इसके EV महंगे प्राइसेज हैं। 

पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 48 यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, अक्टूबर की तुलना में यह 20 प्रतिशत की ग्रोथ है। कंपनी ने अक्टूबर में 40 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी तुलना में हाल ही में देश में अपना बिजनेस शुरू करने वाली VinFast ने अच्छी शुरुआत की है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, पिछले महीने VinFast की बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। टेस्ला अपने मॉडल Y इम्पोर्ट कर रही है। टेस्ला के लिए भारत 50वां इंटरनेशनल मार्केट है। कंपनी की चीन जैसे बड़े मार्केट्स में बिक्री घट रही है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे चाइनीज EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.