भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स

टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हैं। देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था। कंपनी के मॉडल Y L का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 22:43 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर में 291 यूनिट के साथ टेस्ला ने सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है
  • टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है
  • देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था

देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla की भारत में सेल्स में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला के Model Y की डिलीवरी 1,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। देश में बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने सितंबर में 291 यूनिट्स के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है। 

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स का मार्केट में सेल्स 35,048 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 95.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। लग्जरी इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में सितंबर में BMW का 502 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला स्थान है। टेस्ला ने Mercedes Benz को पीछे छोड़कर दूसरा रैंक हासिल किया है। सितंबर में Mercedes-Benz की बिक्री 125 यूनिट्स की रही है। 

Advertisement

टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी के शोरूम दिल्ली, गुरूग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हैं। देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने  मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था। 

कंपनी के मॉडल Y L का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। टेस्ला का दावा है कि मॉडल Y L लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सेंकेंड रो में बेल्टलाइन एयरबैग्स और थर्ड रो में साइड एयरबैग्स दिए गए हैं। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.