अमेरिका में ट्रंप की जीत से EV मेकर Tesla के शेयर में जोरदार तेजी

पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के CEO, Elon Musk को ट्रंप की जीत से फायदा मिल सकता है
  • अमेरिका में EVs के मार्केट में टेस्ला का पहला स्थान है
  • इस चुनाव में ट्रंप को मिली डोनेशन में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी थी

कंपनी के CEO, Elon Musk ने चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों मे शामिल Tesla के शेयर प्राइस में अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से काफी तेजी आई है। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का चुनाव में समर्थन करने वाले टेस्ला के CEO, Elon Musk को इससे फायदा मिलेगा। 

अमेरिका में नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। टेस्ला का शेयर बुधवार को ट्रंप की जीत के बाद 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। हालांकि, अन्य EV कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट थी। अमेरिका में EVs के मार्केट में टेस्ला 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इस चुनाव में ट्रंप को मिली डोनेशन में मस्क का बड़ा योगदान था। 
Advertisement

पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी। हालांकि, तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम की जांच भी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर वह दूसरी बार अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो वह ब्यूरोक्रेसी की ओर से अड़चनों को न्यूनतम करने के लिए मस्क को एक नए डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश करेंगे। मस्क को अपनी वेल्थ का लगभग 75 प्रतिशत टेस्ला के शेयर्स से मिलता है। स्पेस सेक्टर से जुड़ी SpaceX, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी xAI के भी मस्क चीफ हैं। 

पिछले वर्ष टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है। Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टोयोटा ने कोरोला की बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार  थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.