Tesla की राइवल VinFast के EV प्लांट का तमिलनाडु में शुरू हुआ कंस्ट्रक्शन

वियतनाम की VinFast की इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लांट में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होगा
  • देश में कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है
  • केंद्र सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है

Photo Credit: कंपनी ने EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वजह से कुछ विदेशी EV मेकर्स देश में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इनमें वियतनाम की VinFast भी शामिल है। इसे इंटरनेशनल EV मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla का राइवल माना जाता है। VinFast ने रविवार को तमिलनाडु में अपने प्लांट का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया। इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। 

हालांकि, टेस्ला की तरह VinFast ने भी EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की है। इम्पोर्ट किए जाने वाले EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का Tata Motors जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां विरोध कर रही हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े व्हीकल मार्केट भारत में केंद्र सरकार की ओर से EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। 
Advertisement

Reuters की रिपोर्ट में VinFast के CEO, Pham Sanh Chau के हवाले से कहा गया है, "हम केवल दो वर्ष और सीमित संख्या में व्हीकल्स के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 70 से 80 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है। इस बारे में फैसले का इंतजार करने के साथ हमने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया है।" देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। VinFast के इस प्लांट की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 1.5 लाख यूनिट्स की होगी। 

हाल ही में टेस्ला के CEO, Elon Musk ने कहा था कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर ट्रेड से जुड़ी बंदिशें नहीं लगाई गई तो वे ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए खतरा बन सकती हैं। टेस्ला को चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की फंडिंग वाली BYD अपनी कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों के दम पर पिछली तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बन गई थी। टेस्ला ने पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद वह बिक्री में BYD से पीछे रह गई। इसके अलावा टेस्ला के मार्जिन पर भी बड़ा असर पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.