• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टेस्ला जनवरी में कर सकती है भारत में लॉन्च की घोषणा, गुजरात में फैक्टरी लगाने की तैयारी

टेस्ला जनवरी में कर सकती है भारत में लॉन्च की घोषणा, गुजरात में फैक्टरी लगाने की तैयारी

गुजरात के गांधीनगर में जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट में टेस्ला देश के EV मार्केट में एंट्री की जानकारी दी सकती है

टेस्ला जनवरी में कर सकती है भारत में लॉन्च की घोषणा, गुजरात में फैक्टरी लगाने की तैयारी

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस मौके पर कंपनी के फाउंडर Elon Musk के भी मौजूद होने की संभावना है
  • कंपनी की फैक्टरी गुजरात के साणंद में लगाई जा सकती है
  • Maruti Suzuki और Tata Motors के भी साणंद में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla अगले वर्ष जनवरी में भारत में अपना बिजनेस शुरू करने की घोषणा कर सकती है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। गुजरात के गांधीनगर में जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट में टेस्ला देश के EV मार्केट में एंट्री की जानकारी दी सकती है। इस मौके पर कंपनी के फाउंडर Elon Musk के भी मौजूद होने की संभावना है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी की फैक्टरी गुजरात के साणंद में लगाई जा सकती है। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki और Tata Motors के भी साणंद में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान टेस्ला अपनी फैक्टरी के लिए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर सकती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कुछ अन्य राज्य भी कंपनी को फैक्टरी लगाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की देश में बिक्री नहीं होती। इसका बड़ा कारण अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी है। हालांकि, मस्क यह कह चुके हैं कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए काफी संभावना है। 

हाल ही में केंद्र सरकार ने बताया था कि देश में EV के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट देने के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा। टेस्ला ने देश में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने के लिए सरकार से इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने की मांग की थी। टेस्ला और अन्य विदेशी कार मेकर्स को लोकल कंपोनेंट्स से वैल्यू एडिशन को लेकर और इम्पोर्ट टैक्स में सब्सिडी से जुड़े एक प्रश्न पर, मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री Som Parkash ने कहा था कि ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए सरकार ने 25,938 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ एक प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की थी। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य EV सहित एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। EV के इम्पोर्ट पर टैक्स में सब्सिडी देने का कोई प्रपोजल नहीं है। 

टेस्ला ने सरकार से EV पर 40 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स लगाने का निवेदन किया था। देश में इम्पोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स  पर 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक का टैक्स है। टेस्ला को सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने को कहा है। EV की कॉस्ट को घटाने के लिए कंपनी की देश में बैटरी बनाने की भी योजना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »