भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!

टेस्ला की अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में बिक्री घट रही है। मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EV की 3,84,122 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2025 23:52 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा
  • देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla का देश में अगले सप्ताह से बिजनेस शुरू हो सकता है। कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार का प्राइस 27 लाख रुपये से कुछ अधिक (बिना इम्पोर्ट ड्यूटी) के होगा। हालांकि, इस पर लगभग 21 लाख रुपये की इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स के बाद कस्टमर्स के लिए Model Y का प्राइस 50 लाख रुपये से अधिक का हो सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। इसमें इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी की बड़ी हिस्सेदारी है। जून में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 13,178 यूनिट्स की रही है। EVs के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

टेस्ला की अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में बिक्री घट रही है। मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EV की 3,84,122 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टेस्ला के मार्केट शेयर में चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स ने सेंध लगाई है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। हाल ही में देश में टेस्ला ने इलेक्ट्रिक कार की एक्सेसरीज, सुपरचार्जर के कंपोनेंट्स, स्पेयर पार्ट्स और मर्चेंडाइज का अमेरिका और चीन से इम्पोर्ट भी किया है। पिछले महीने केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल EV कंपनियों के लिए देश में इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष मार्च में घोषित की गई सरकार की स्कीम का एक हिस्सा है। हालांकि, देश में टेस्ला की जल्द EV की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना नहीं है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad N70 SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.