भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla

देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की रही है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 23:14 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले वर्ष कंपनी ने अपने Model Y को पेश किया था
  • भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है
  • इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

पिछले वर्ष देश में कंपनी ने अपने Model Y को पेश किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla जल्द ही भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने अपने Model Y को पेश किया था। हालांकि, टेस्ला को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इसका बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने की वजह से मॉडल Y का महंगा होना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है। हालांकि, इससे कंपनी को अधिक वॉल्यूम नहीं मिलेगी। टेस्ला ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

भारत में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव के विकल्प हैं। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा की है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। चीन में टेस्ला की फैक्टरी से मॉडल Y का फुली बिल्ड यूनिट के तौर पर इम्पोर्ट किया जाता है। इस वजह से इस पर भारी इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। 

 देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की रही है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने गुरूग्राम में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। इस चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर हैं जिनकी पीक स्पीड 250 Kw की है। इसके अलावा 11 Kw के तीन डेस्टिनेशन चार्जर हैं। इससे मॉडल Y को 15 मिनटों में लगभग 275 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.