Tesla के EV में जल्द आ सकती है फुल सेल्फ ड्राइव टेक्नोलॉजी, Elon Musk ने किया खुलासा

कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी कार को ऑटोनॉमस नहीं बनाती और इसके लिए ड्राइवर की ओर से निगरानी की जरूरत है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • मस्क का कहना है कि ट्रेंड फुल सेल्फ ड्राइविंग की ओर है
  • इस टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी को रेगुलेटरी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है
  • टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेफ्टी पर सवाल उठे हैं

इस वर्ष कंपनी ने अपनी कारों के प्राइसेज में लगातार कटौती की है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ Elon Musk ने बताया है कि इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। 

मस्क ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया, "मुझे लगता है कि हम इस वर्ष इसे पेश करेंगे।" इससे पहले मस्क कई बार टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता को लेकर तय किए गए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। टेस्ला की कारों से जुड़ी दुर्घटनाओं की वजह से इस टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी को कानूनी और रेगुलेटरी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी कार को ऑटोनॉमस नहीं बनाती और इसके लिए ड्राइवर की ओर से निगरानी की जरूरत है। हालांकि, मस्क का कहना है कि ट्रेंड फुल सेल्फ ड्राइविंग की ओर है। 
Advertisement

टेस्ला के फाइनेंशियल हेड, Zachary Kirkhorn ने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी के मार्जिन पर प्राइस में की गई कमी के अलावा FSD सॉफ्टवेयर से मिलने वाले रेवेन्यू में देरी का भी असर पड़ा है। Guidehouse Insights के एनालिस्ट, Sam Abuelsamid ने बताया कि टेस्ला की कारों के हार्डवेयर में कुछ बदलाव किया जा रहा है। इससे नए व्हीकल्स में कुछ FSD फीचर्स अस्थायी तौर पर डिसएबल हुए हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने अपनी मॉडल 3 और मॉडल Y कारों से अल्ट्रासॉनिक सेंसर्स हटाए थे। 

इस वर्ष कंपनी ने अपनी कारों के प्राइसेज में लगातार कटौती की है। इसके जरिए टेस्ला इनकी डिमांड बढ़ाना चाहती है। मस्क ने प्रॉफिट के बजाय वॉल्यूम पर जोर देने का टारगेट रखा है। कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल S का प्राइस लगभग 5,000 डॉलर कम होने के बाद 84,990 डॉलर से शुरू होगा और मॉडल X का शुरुआती प्राइस 94,990 रुपये है। इन्फ्लेशन बढ़ने और इंटरेस्ट रेट्स के महंगा होने से नई कारों की डिमांड पर असर पड़ा है। इसने एंट्री लेवल मॉडल Y का एक नया वर्जन भी लॉन्च किया है। टेस्ला ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। हालांकि, प्राइसेज को घटाने के बावजूद तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की सेल्स ग्रोथ कम रही है। इसके पीछे कॉम्पिटिशन बढ़ना और इकोनॉमी की कमजोर स्थिति प्रमुख कारण हैं। टेस्ला ने जनवरी से मार्च तक 4,22,875 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.