Telsa के लिए नई मुसीबत, फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर को लेकर नया नियम जारी

कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग के पास पहले से ही ऑटोनोमस कारों के बारे में झूठे विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने के नियम थे, लेकिन बिल के प्रायोजक ने कहा कि एजेंसी के प्रवर्तन की कमी ने विधायकों को इन्हें और सख्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया ने एक नया बिल पास किया है
  • Tesla और कुछ अन्य वाहन निर्माता कंपनियों के लिए सिरदर्दी बढ़ी
  • ग्राहकों को ऑटोनोमस फीचर्स से जुड़ी बारीक से बारीक जानकारी देनी होगी

Tesla सहित उन सभी निर्माताओं पर इस बिल का असर पड़ेगा, जो ऑटोनोमस फीचर्स मुहैया कराते हैं

अमेरिका में एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली Tesla अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक फुल सेल्फी-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर मुहैया कराती है, लेकिन ये फीचर मुफ्त नहीं है, बल्कि इसके लिए वाहन मालिक को $15,000 (करीब 12.5 लाख रुपये) का भुगतान करना होता है। हालांकि, अब कैलिफोर्निया ने एक नया बिल पास किया है, जिसके अनुसार, कोई भी वाहन निर्माता या डीलर सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स को लेकर 'भ्रामक नेमिंग या मार्केटिंग' नहीं कर सकता है।

Dailymail की रिपोर्ट बताती है कि कैलिफोर्निया ने एक नया बिल पास किया है, जिससे Tesla और कुछ अन्य वाहन निर्माता कंपनियों के लिए सिरदर्दी बढ़ सकती है। इस बिल में लिखा गया है कि कोई भी डीलर या निर्माता यदि उन नए पैसेंजर वाहन को बेचता है, जो आंशिक ड्राइविंग ऑटोमेशन फीचर से लैस है या जो आंशिक ड्राइविंग ऑटोमेशन फीचर को जोड़ने के लिए किसी भी सॉफ्टवेयर अपडेट या वाहन अपग्रेड की पेशकश करता है, तो उसे खरीदार या वाहन मालिक को एक उपभोक्ता नोटिस प्रदान करना होगा, जो उन फीचर्स के कार्यों और सीमाओं की विस्तार से जानकारी देता हो।

रिपोर्ट बताती है कि कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग के पास पहले से ही ऑटोनोमस कारों के बारे में झूठे विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने के नियम थे, लेकिन बिल के प्रायोजक ने कहा कि एजेंसी के प्रवर्तन की कमी ने विधायकों को इन्हें और सख्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

डेमोक्रेटिक स्टेट, लॉन्ग बीच की सेन लीना गोंजालेज ने एक बयान में कहा कि बिल विधेयकों के पास तक पहुंच चुका है। यह बिल सेल्फऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर से लैस नए पैसेंजर व्हीकल बेचने वाले डीलरों और निर्माताओं को उन फीचर्स के कार्यों और सीमाओं की स्पष्ट जानकारी देने के लिए कहता है, जिससे उपभोग्ता की सुरक्षा और बढ़ेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Elon Musk
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.