अमेरिका में ट्रंप की जीत से Tesla ने पकड़ी रफ्तार, मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से पार

चुनाव में ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी उनका प्रमुख स्थान था। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का समर्थन करने वाले मस्क को इस जीत से फायदा मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के CEO, Elon Musk ने चुनाव में ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था
  • कंपनी टेस्ला का शेयर शुक्रवार को 315 डॉलर से अधिक पर पहुंच गया
  • डॉनल्ट्रंड ट्रंप की योजना चीन से इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है

कंपनी का शेयर शुक्रवार को छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 315 डॉलर से अधिक पर पहुंच गया

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल टेस्ला को अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से फायदा मिला है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया। टेस्ला के CEO, Elon Musk ने इस चुनाव में ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था। 

टेस्ला का शेयर शुक्रवार को छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 315 डॉलर से अधिक पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयर का दो वर्ष से अधिक का हाई लेवल है। इससे पहले गुरुवार को टेस्ला के शेयर में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। कंपनी ने दो वर्ष से अधिक में पहली बार एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू को पार किया है। CFRA Research के सीनियर इक्विटी एनालिस्ट, Garrett Nelson ने कहा, "'इस चुनाव के नतीजे से बड़ा फायदा उठाने वालों में टेस्ला और इसके CEO, Elon Musk शामिल हैं। हमारा मानना है कि ट्रंप की जीत से कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को जल्द रेगुलेटर से अप्रूवल मिल सकता है।" 
Advertisement

कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी से मस्क की वेल्थ भी बढ़कर 300 अरब डॉलर हो गई है। ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी उनका प्रमुख स्थान था। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का चुनाव में समर्थन करने वाले मस्क को इस जीत से फायदा मिलेगा। अमेरिका में नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिका में EVs के मार्केट में टेस्ला 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। 

इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी। इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम की जांच भी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर वह दूसरी बार अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो वह ब्यूरोक्रेसी की ओर से रुकावटों को न्यूनतम करने के लिए मस्क को एक नए डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश करेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.