Tesla इलेक्ट्रिक कार को सेल्फ ड्राइविंग मोड पर रखकर सो गया ड्राइवर, जानें फिर क्या हुआ?

यातायात अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जांच के लिए इलेक्ट्रिक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद ड्राइवर ने 15 मिनट तक अपनी गाड़ी नहीं रोकी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति कार को ऑटो-पायलट में डालकर और सीट पीछे करके सो गया
  • पुलिस द्वारा कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी 15 मिनट तक कार नहीं रोकी
  • 110 किलोमीटर प्रति घंटे (68mph) की स्पीड से चल रही थी कार

ऑटोपायलट सिस्टम कार को खुद कंट्रोल करता है

Tesla की इलेक्ट्रिक कार अपने ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम के लिए प्रसिद्ध है। इस सिस्टम को सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम भी कहा जाता है, जिसमें वाहन को एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सिस्टम कंट्रोल करता है। हालांकि, कंपनी यूजर्स को चेतावनी देती है कि इस सिस्टम पर पूरी तरह से निर्भर न रहे और रोड पर हमेशा सचेत रहे। फिर भी, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी Tesla इलेक्ट्रिक कार को ऑटो-पायलट मोड पर रखकर सोना ज्यादा पसंद करते हैं और लेटेस्ट घटना भी इसी से जुड़ी है।

Sky News के अनुसार, जर्मनी में एक टेस्ला कार ड्राइवर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को ऑटो-पायलट पर रखकर सोने का फैसला लिया और पुलिस के लिए आफत बन गया। रिपोर्ट बताती है कि ड्राइवर बामबर्ग के बवेरियन शहर के एक हाइवे पर अपनी कार को ऑटो-पायलट में डालकर और सीट पीछे करके सो गया।
Advertisement

यातायात अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जांच के लिए इलेक्ट्रिक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद ड्राइवर ने 15 मिनट तक अपनी गाड़ी नहीं रोकी।

रिपोर्ट के अनुसार अपने बयान में बवेरियन पुलिस फोर्स ने कहा, (अनुवादित) "यह ध्यान देने योग्य था कि वाहन ने वीरथ-ट्रुनस्टाट जंक्शन से बामबर्ग-हाफेन जंक्शन तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे (68mph) की गति के साथ पुलिस कार से समान दूरी बनाए रखी।" 
Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने पाया कि टेस्ला चालक अपनी आंखें बंद करके सीट पर लेटा हुआ था और उसके हाथ स्टीयरिंग व्हील पर नहीं थे, जिससे उनका ये शक गहरा गया कि ड्राइवर ने कार का ऑटो-पायलट सिस्टम ऑन किया है और वह सो गया है।
Advertisement

पुलिस ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद ड्राइवर नींद से जागा और उसके बाद उसने पुलिस के निर्देशों का पालन किया। पुलिस के अनुसार, इस व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष थी और उस समय वह नशे की हालत में लग रहा था।

इतना ही नहीं, पुलिस ने आगे बताया कि उस व्यक्ति ने अपने स्टीयरिंग व्हील पर एक ऐसा डिवाइस लगाया हुआ था, जो हाथ के समान वजन की तरह महसूस होता है, जिससे ऑटो-पायलट सिस्टम यह समझे कि ड्राइवर के हाथ स्टीयरिंग व्हील्स पर हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि व्यक्ति पर आपराधिक आरोप लगाया गया है और केस कोर्ट तक पहुंचा दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.