अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद Elon Musk की वेल्थ 26 अरब डॉलर बढ़ी

इस जीत के बाद टेस्ला के शेयर प्राइस में उछाल आया है। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का चुनाव में समर्थन करने वाले मस्क को इस जीत से फायदा मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • ट्रंप की जीत के बाद मस्क की वेल्थ 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है
  • इस जीत के बाद टेस्ला के शेयर प्राइस में उछाल आया है
  • ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है

ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की है

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Tesla के CEO, Elon Musk को अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से बड़ा फायदा हुआ है। ट्रंप की जीत के बाद मस्क की वेल्थ 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। इस वेल्थ में टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Bloomberg Billionaire Index के हवाले से बताया गया है कि मस्क की वेल्थ लगभग 26.5 अरब डॉलर बढ़कर लगभग 290 अरब डॉलर हो गई है। ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रंप को डोनेशन देने वालों में भी उनका प्रमुख स्थान था। इस जीत के बाद टेस्ला के शेयर प्राइस में उछाल आया है। इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि ट्रंप का चुनाव में समर्थन करने वाले मस्क को इस जीत से फायदा मिलेगा। 

अमेरिका में नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। टेस्ला का शेयर बुधवार को ट्रंप की जीत के बाद 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा था। हालांकि, अन्य EV कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट थी। अमेरिका में EVs के मार्केट में टेस्ला 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। 

पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट दोनों में कमी हुई थी। इसे चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम की जांच भी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर वह दूसरी बार अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो वह ब्यूरोक्रेसी की ओर से अड़चनों को न्यूनतम करने के लिए मस्क को एक नए डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश करेंगे। मस्क को अपनी वेल्थ का लगभग 75 प्रतिशत टेस्ला के शेयर्स से मिलता है। इसके साथ ही स्पेस सेक्टर से जुड़ी SpaceX, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी xAI के भी मस्क चीफ हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.