Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2026 21:58 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसकी सिंगल चार्ज में WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 681 किलोमीटर की है

यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मेकर Tesla ने भारत में अपने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह कंपनी के Model Y का बड़ा वर्जन है। टेस्ला के Model Y L ऐसे परिवारों के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक स्पेस के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की जरूरत है। इसकी सिंगल चार्ज में WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 681 किलोमीटर की है। 

टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। ट्रिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। 

कंपनी का दावा है कि मॉडल Y L लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। पिछले महीने टेस्ला ने भारत में अपने मॉडल Y का प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट लॉन्च किया था। यह Model Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD की जगह लेगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के नए वेरिएंट का प्राइस 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ देश में टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हो गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

देश में EV के मार्केट में Tesla को VinFast ने पीछे छोड़ दिया है। वियतनाम की विनफास्ट ने देश में कस्टमर्स की जरूरतों के मुताबिक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बदलाव किए हैं। इस वजह से विनफास्ट की बिक्री तेजी से बढ़ी है। भारत में पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला ने 383 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। इस अवधि में विनफास्ट की बिक्री लगभग 3,568 यूनिट्स की रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से एक्सपैंशन करने वाली विनफास्ट ने लोकलाइजेशन को बढ़ाने के साथ ही प्राइसिंग को भी प्रतिस्पर्धी रखा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.