Tesla ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV के लिए भारत में शुरू किए ऑनलाइन ऑर्डर, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 23:01 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है
  • Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है
  • यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है

इसका मुकाबला Audi, BMW और Mercedes-Benz की लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से होगा

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने हाल ही में भारत में पहला शोरूम खोला था। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने देश में अपने Model Y के लिए ऑनलाइन ऑर्डर शरू कर दिए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। 

टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है, "भारत में हमारी वेबसाइट पर सीधे ऑर्डर दिया जा सकता है।" इसके साथ ही कंपनी ने उन लोकेशंस की भी जानकारी दी है जहां कस्टमर्स Model Y के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। कंपनी का शोरूम मुंबई में है। टेस्ला ने बताया है कि शुरुआत में रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी दिल्ली, मुंबई और गुरूग्राम में की जाएगी। Tesla Design Studio के जरिए कस्टमर्स मॉडल Y के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को भी कस्टमाइज करा सकेंगे। 

Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। हालांकि, कंपनी के EV के अधिक प्राइसेज इसकी सेल्स में रुकावट बन सकते हैं। 

दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कार रह चुकी टेस्ला की मॉडल Y की पिछले कुछ वर्षों में डिमांड घटी है। भारत में इसका मुकाबला Audi, BMW और Mercedes-Benz की लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। देश में मॉडल Y का टेस्ला की चीन के शंगाई की फैक्टरी से कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर इम्पोर्ट किया गया है। देश में  में इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण कंपनी के इस EV के प्राइसेज अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा हैं। भारत में कंपनी का दूसरा शोरूम इस महीने के अंत तक राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.