Tata Motors का Harrier इलेक्ट्रिक की रेंज लगभग 500 किलोमीटर रखने का टारगेट

हाल ही में Bharat Mobility Expo में हैरियर EV को पेश किया गया था. इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Bharat Mobility Expo में हैरियर EV को पेश किया गया था
  • इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है
  • इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है

इस इलेक्ट्रिक SUV में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स की Harrier SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का टारगेट Harrier इलेक्ट्रिक की रेंज सिंगल चार्ज मं लगभग 500 किलोमीटर रखने का टारगेट है। कंपनी के EV पोर्टफोलियो में  Tiago EV, Punch EV, Tigor EV और Curvv EV शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टाटा मोटर्स की EV यूनिट, Tata Passenger Electric Mobility के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vivek Srivatsa के हवाले से बताया गया है, "EV के मार्केट में अग्रणी होने के तौर पर हम कस्टमर्स की विविध जरूरतों को पूरा करने वाले और इनोवेटिव EV को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हैरियर EV के लिए हमारा टारगेट वास्तविक स्थितियों में लगभग 500 किलोमीटर की रेंज का है।" कंपनी के EVs में Curvv EV की सिंगल चार्ज में सबसे अधिक लगभग 425 किलोमीटर की रेंज है। 
Advertisement

हाल ही में Bharat Mobility Expo में हैरियर EV को पेश किया गया था। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है। हालांकि, इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका इंटीरियर पेट्रोल से चलने वाली Harrier के लगभग समान है। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। 

Harrier EV में 10.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम हैं। इसमें सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के 'Acti.ev' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। पिछले वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स के EV की सेल्स घटी है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई है। इसके पीछे MG Motor जैसी कंपनियों की ओर से मिल रही टक्कर एक बड़ा कारण है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.