Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2026 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Sierra EV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है

इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने भारत में मंगलवार को Sierra EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

Sierra EV में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Rishikesh Rapids, Nainital Nocturn, Pristine White, Andaman Adventure, Pure Grey, Bengal Rouge और Coorg Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें से शुरुआती दो कलर्स इसके QWD वेरिएंट्स के लिए एक्सक्लूसिव हैं। इसमें 63 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 65 kWh की सिंगल चार्ज में MIDC रेंज 560 किलोमीटर से अधिक की है। Sierra EV के 75 kWh वाले बैटरी पैक की MIDC रेंज 660 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। कंपनी ने बताया है कि इसके केबिन में रिसाइकल्ड प्लास्टिक और इस तरह के अन्य मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। Sierra EV में एयर प्योरिफायर, वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं। 

Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है। इसमें 12 JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2, छह एयरबैग्स, 540 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दी गई है। Sierra EV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और  MG Motor की ZS EV से होगा। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.