• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 31 Km तक रेंज के साथ किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी Swytch किट, जानें कीमत

31 Km तक रेंज के साथ किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी Swytch किट, जानें कीमत

Swytch ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमत 449 डॉलर (करीब 36,500 रुपये) है। इस कीमत के साथ कोई भी अपनी किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल सकता है।

31 Km तक रेंज के साथ किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी Swytch किट, जानें कीमत

Swytch ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमत 449 डॉलर (करीब 36,500 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Swytch ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमत 449 डॉलर (करीब 36,500 रुपये) है
  • किट में 250W गियर हब मोटर शामिल है
  • एक बड़े बैटरी पैक ऑप्शन के साथ रेंज को करीब 31 किमी तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
Swytch ने कुछ महीनों पहले अपनी इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को दिखाया था और अब, कंपनी ने इस किट को लॉन्च कर दिया है। नई किट किसी भी आम साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल सकती है। यह बेहद कॉम्पेक्ट है और 250W गियर हब मोटर से लैस है। स्विच ई-बाइक कन्वर्जन किट सिंगल चार्ज में करीब 14 किमी की रेंज देने में सक्षम है और एक्सटेंडेड बैटरी पैक के साथ रेंज को 31 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।

Swytch ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमत 449 डॉलर (करीब 36,500 रुपये) है। इस कीमत के साथ कोई भी अपनी किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल सकता है। यूं तो किट को लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन यह अभी भी प्री-बुकिंग और वेटिंग लिस्ट के साथ उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने डिलीवरी को लेकर कोई सटीक तारीख नहीं दी है।
 

Swytch ई-बाइक कन्वर्जन किट फ्रंट-व्हील ड्राइव किट है। इसमें साइकिल के पूरे फ्रंट व्हील को किट के साथ आने वाले 13 साइज व्हील के साथ बदलना पड़ता है। यह साइज बड़े पैमाने पर साइकिलों के साथ कंपेटिबल है। किट में 250W गियर हब मोटर शामिल है। इसमें एक 98kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो एक छोटे टैबलेट के साइज में आता है। इसे साइकिल के हैंडलबार में बीच में फिट किया जा सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि 36V, 98Wh लिथियम-आयन AIR बैटरी पैक के साथ किट 9 मील (करीब 14 km) की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, एक बड़े बैटरी पैक ऑप्शन के साथ रेंज को करीब 31 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। मूल बैटरी पैक को लगभग 1 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है और किट में पेडल सेंसर भी शामिल है। यह उपयोगकर्ता को बाइक के लिए पैडल-असिस्ट इस्तेमाल करने का मौका देता है।

कन्वर्जन किट को आसानी से फिट किया जा सकता है, कंपनी के दावे मिनटों में। यह डिस्क और रिम ब्रेक दोनों सेटअप के साथ कंपेटिबल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »