Swiggy के डिलीवरी फ्लीट में शामिल होंगे Gogoro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Gogoro ने देश में अपनी बैटरी स्वापिंग सर्विस शुरू की है। कंपनी के पास दिल्ली और गुरूग्राम में भी बैटरी स्वापिंग स्टेशंस हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Gogoro ने देश में अपनी बैटरी स्वापिंग सर्विस शुरू की है
  • इसकी टेक्नोलॉजी के साथ बैटरी को कुछ सेकेंड में ही बदला जा सकेगा
  • स्विगी के डिलीवरी फ्लीट के लिए बैटरी को बदलने की सुविधा भी दी जाएगी

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर Gogoro ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy के साथ व्हीकल पार्टनरशिप करने की घोषणा की है। इसके तहत Gogoro अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की स्विगी को सप्लाई करेगी। इसके साथ ही स्विगी के डिलीवरी फ्लीट के लिए बैटरी को बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

स्विगी ने दो वर्ष पहले बताया था कि वह EV के जरिए डिलीवरी में प्रति दिन आठ लाख किलोमीटर को कवर करने का लक्ष्य रखती है। इसके लिए स्विगी की Reliance BP Mobility Limited और Hero Lectro जैसी EV कंपनियों के  साथ पार्टनरशिप की है। स्विगी का दावा है कि इससे उसके डिलीवरी पार्टनर्स व्हीकल को चलाने की कॉस्ट का 40 प्रतिशत तक बचाते हैं। Gogoro के इलेक्ट्रिक  स्कूटर्स की दो रेंज, Gogoro 2 Series और Gogoro SuperSport हैं। हाल ही में इसने Zypp Electric के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके तहत डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 
Advertisement

Gogoro ने देश में अपनी बैटरी स्वापिंग सर्विस शुरू की है। कंपनी के पास दिल्ली और गुरूग्राम में भी बैटरी स्वापिंग स्टेशंस हैं। ये बैटरी स्वापिंग स्टेशंस मॉड्यूलर प्रकार के हैं और ये विभिन्न स्थानों पर फिट हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इन पर मौसम में बदलाव का असर नहीं होगा और यह प्रति दिन 200 से अधिक बैटरी को बदल सकते हैं। इसके साथ ही Gogoro ने बताया था कि नई टेक्नोलॉजी के साथ बैटरी को कुछ सेकेंड में ही बदला जा सकेगा। ये स्टेशंस ऐसे सॉफ्टवेयर पर चलते हैं जो हार्डवेयर को संभाल सकता है और बैटरीज पर भी निरंतर निगरानी रखता है। 

पिछले वर्ष Gogoro ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Delight लॉन्च किया था। इसका डिजाइन विशेषतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 150 km की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 48 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इनमें Delight Basic और अन्य फीचर्स से लैस प्रीमियम वेरिएंट है। इनमें 7 kW पावर जेनरेट करने वाली मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में वॉकिंग मोड और रिवर्स मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें LED बैकलाइट डिस्प्ले, सेफ्टी स्विच , टच स्टार्ट बटन और मैकेनिकल स्विच जैसे फीचर्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.