• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Rotwild R.X275 अल्ट्रा लाइट इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जनरेट करती है 300W तक की पावर

Rotwild R.X275 अल्ट्रा लाइट इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जनरेट करती है 300W तक की पावर

Rotwild R.X275 Pro और R.X275 Ultra ई-बाइक का वजन 33.7 पाउंड (15.28 किलो) है। नई रोटविल्ड माउंटेन ई-बाइक कंपनी के अनुसार, काफी हल्की होने के बावजूद मजबूत है।

Rotwild R.X275 अल्ट्रा लाइट इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जनरेट करती है 300W तक की पावर

Rotwild के प्रीमियम मॉडल की कीमत 12,500 यूरो (करीब 11.20 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Rotwild R.X275 Pro की कीमत 9,500 यूरो (करीब 8.5 लाख रुपये) से शुरू
  • R.X275 Ultra की कीमत 12,500 यूरो (करीब 11.20 लाख रुपये) से शुरू होती है
  • दोनों में 250W पावर और 50Nm टॉर्क जनरेट करने वाली TQ HPR50 मोटर शामिल
विज्ञापन
Rotwild ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में एक नई इलेक्ट्रि माउंटेन बाइक जोड़ी है। Rotwild R.X275 नाम से लॉन्च हुई नई ई-बाइक बेहद हल्के वजन के साथ आती है और इसमें कई मजबूत कंपोनेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसे दो मॉडल में लॉन्च किया गया है, जिनमें Pro और Ultra शामिल हैं। Rotwild R.X275 में 250W की पावर और 50Nm का टॉर्क जनरेट करने वाली TQ HPR50 ड्राइवट्रेन शामिल किया गया है। ई-बाइक में एक मैनुअल बूस्ट मोड भी है, जो 30 सेकंड तक 300W तक की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है, जो खड़ी चढ़ाई के दौरान काम आ सकता है।

Rotwild ने R.X275 Pro को 9,500 यूरो (करीब 8.5 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। Rotwild R.X275 Ultra की शुरुआती कीमत 12,500 यूरो (करीब 11.20 लाख रुपये) है। जर्मनी में खरीदार Rotwild R.X275 Pro और Ultra को सीधे Rotwild वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Rotwild R.X275 Pro और R.X275 Ultra ई-बाइक का वजन 33.7 पाउंड (15.28 किलो) है। नई रोटविल्ड माउंटेन ई-बाइक कंपनी के अनुसार, काफी हल्की होने के बावजूद मजबूत है। दोनों Rotwild R.X275 eAssist के साथ आती हैं, जिसका मतलब है कि आप पावर को सेट कर सकते हैं। क्योंकि ये माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक है, तो निश्चित तौर पर राइडर इसे पथरीले रास्तों, चट्टानों और ऊंची चढ़ाई में चलाएंगे और ऐसे समय में eAssist काफी काम का फीचर है।

Rotwild R.X275 में बहुत हल्का कार्बन फाइबर फ्रेम है, जिसका वजन लगभग 1.9 किलोग्राम है। बाइक 250W तक की पावर और 50Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है, लेकिन इसमें एक मैनुअल बूस्ट मोड मिलता है, जिसके इस्तेमाल से ई-बाइक 30 सेकंड तक 300W तक की पावर जनरेट कर सकती है। R.X275 में 250Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। R.X275 Pro बेस मॉडल है, जो Fox 34 Float Performance Elite फोर्क के साथ Shimano XT ग्रुपसेट का उपयोग करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rotwild E Bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »