92 हजार का इलेक्ट्रिक स्कूटर सेकंड में जलकर हो गया राख, मुंबई की घटना

स्कूटर कथित तौर पर Pure EV का EPluto था, जो 1.8 kWh पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का मामला सामने आया है
  • पिछले चार महीनों में ये तीसरा हादसा हादसा है
  • Pure EV EPluto की रेंज 85 Km है और इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है

Pure EV EPluto की रेंज करीब 85 KM है

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटना कम होती नजर नहीं आ रही है। इस साल कई इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों में आग लगने और उसके कारण लोगों को गंभीर चोटें आने या मौत होने तक की खबरें आई हैं। अब, लेटेस्ट हादसा मुंबई से रिपोर्ट हुआ है, जहां बीते शनिवार, पार्किंग पर खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। हैरानी इस बात की है कि पिछले चार महीनों में इस तरह का यह कथित तौर पर तीसरा मामला है।  

TOI के अनुसार, मुंबई में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का मामला सामने आया है। बीते शनिवार एक व्यक्ति अपने ई-स्कूटर से घर वापस आया और उसने अपने स्कूटर को पार्क किया, जिसके दो घंटे बाद स्कूटर आग की लपटों में घिर गया। स्कूटर एक साल पुराना था और उसके मालिक ने पब्लिकेशन को बताया कि इसे आखिरी बार 15 दिसंबर को चार्ज किया गया था और जब इसमें आग लगी, तो इसमें आधा चार्ज बाकी था। 

स्कूटर कथित तौर पर Pure EV का EPluto था, जो 1.8 kWh पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ आता है। रिपोर्ट आगे बताती है कि जब इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की जानकारी मालिक को अन्य निवासियों द्वारा दी गई। बताया गया है कि करीब 20 मिनट तक पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया गया।

Pure EV EPluto को उन्होंने करीब 92,000 रुपये में खरीदा था, जो चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया। जबकि स्कूटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है, यह स्पष्ट नहीं है कि वारंटी आग लगने के इस मामले में काम करेगी या नहीं। इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक के अनुसार, उसने कभी भी अपने स्कूटर की बैटरी को 3 घंटे से ज्यादा चार्ज नहीं किया था।
Advertisement

Pure EV EPluto की सिंगल चार्ज रेंज 85 किमी है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। 
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार महीनों में मुंबई के पास वसई-विरार बेल्ट में ई-स्कूटर में आग लगने की यह तीसरी घटना है। पहले के दो हादसो में ई-स्कूटर की रिमूवेबल बैटरियों में आग लगने और फिर विस्फोट होने की खबर थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.