Polestar ने लॉन्च की नई 2025 Polestar 2 कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 659 किलोमीटर!

2025 Polestar 2 के लॉन्ग रेंज सिंगल-मोटर मॉडल की डब्ल्यूएलटीपी रेंज 659 किलोमीटर तक है।

Polestar ने लॉन्च की नई 2025 Polestar 2 कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 659 किलोमीटर!

Photo Credit: Polestar

2025 Polestar 2

ख़ास बातें
  • 2025 Polestar 2 के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 48,990 यूरो तय की गई है।
  • 2025 Polestar 2 के लॉन्ग रेंज सिंगल-मोटर मॉडल की WLTP रेंज 659 किमी है।
  • 2025 Polestar 2 में एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ 19 इंच एयरो एलॉय व्हील है।
विज्ञापन
Polestar ने नई 2025 Polestar 2 को यूरोप और कनाडा में लॉन्च किया है जो कि बेहतर रेंज, नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और इंटीरियर कॉन्फिगरेशन में बदलाव प्रदान करती है। पोलस्टार ने 2020 के बीच में Polestar 2 लॉन्च की थी जो कि उस वक्त कंपनी की पहली फुल इलेक्ट्रिक कार थी। तब से अब तक ग्लोबल स्तर पर 27 बाजारों में 1,60,000 से ज्यादा Polestar 2 बेची जा चुकी हैं। यहां हम आपको 2025 Polestar 2 मॉडल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


2025 Polestar 2 Price


2025 Polestar 2 के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 48,990 यूरो (लगभग 43,76,229 रुपये) तय की गई है।


2025 Polestar 2 Specifications


2025 Polestar 2 के लॉन्ग रेंज सिंगल-मोटर मॉडल की डब्ल्यूएलटीपी रेंज 659 किलोमीटर तक है। इसके अलावा एडवांस 70 kWh CATL बैटरी से लैस एक नया सिंगल-मोटर वेरिएंट 554 किलोमीटर तक की WLTP रेंज प्रदान करता है। वहीं ड्यूल-मोटर लॉन्ग रेंज मॉडल की रेंज 596 किलोमीटर तक है। नई Polestar 2 में दो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन वेपर और स्टॉर्म शामिल किए गए हैं। लुक को बेहतर बनाते हुए एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ नए 19 इंच एयरो एलॉय व्हील और प्रो पैक में शामिल 20 इंच प्रो ग्रेफाइट एलॉय व्हील हैं।  इंटीरियर की बात करें तो नया मॉडल स्कॉटिश कंपनी ब्रिज ऑफ वियर के "चारकोल ग्रे नप्पा लेदर" से लैस है। प्रो पैक नए ब्लैक और स्वीडिश गोल्ड की सीट बेल्ट के साथ लुक को बेहतर बनाता है।

स्टैंडर्ड फीचर्स से अलग Polestar कार को पर्सनलाइज करने के लिए ऑप्शनल पैकेज भी मिलते हैं: पायलट पैक (1,000 यूरो, करीब 89,329 रुपये): पायलट एसिस्ट और इमरजेंसी ब्रेक एसिस्ट के साथ सेफ्टी बढ़ाता है। प्लस पैक (2,900 यूरो, 2,59,078 रुपये): एक पैनारॉमिक सनरूफ, टर्न सिग्नल के साथ एलईडी फॉग लाइट, प्रीमियम वीवटेक सीट, एडवांस इंटीरियर लाइटिंग, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट, एयर क्वालिटी सेंसर, डिजिटल कार की, हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेलगेट, कार्गो डिवाइडर और लगेज रैक प्रदान करता है। क्लाइमेट पैक (1,000 यूरो, 89,329 रुपये): हीट पंप, हीटेड रियर सीट, हीटेड स्टीयरिंग व्हील और हीटेड वाइपर नोजल के साथ कंफर्ट बेहतर करता है।

अन्य ऑप्शन में 200 यूरो (करीब 17,865 रुपये) का एसी चार्जर, 1,000 यूरो (करीब 89,329 रुपये) का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, 1,200 यूरो (करीब 1,07,206 रुपये) में पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स और अतिरिक्त 300 यूरो (लगभग 26,801 रुपये) में प्लस पैक के तौर पर टिंटेड रियर विंडो शामिल हैं। इस कार को 2024 के आखिर तक ज्यादा मार्केट में उपलब्ध किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »