Ola Shakti: इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इस बिजनेस में भी एंट्री करने को तैयार ओला, कल होगा बड़ा ऐलान!

Ola Electric कल, 16 अक्टूबर को अपने नए एनर्जी प्रोडक्ट Ola Shakti का नाम और डिटेल्स सामने लाएगी, जो BESS हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Ola Shakti ओला इलेक्ट्रिक का नया एनर्जी प्रोडक्ट है
  • यह संभवतः Battery Energy Storage System (BESS) के रूप में लॉन्च होगा
  • Ola Shakti की डिटेल्स 16 अक्टूबर 2025 को सामने आएंगी

अगर कंपनी सच में BESS मार्केट में उतरती है, तो उसे मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिलेगा

Photo Credit: Ola Electric

फेस्टिव सीजन के बीच Ola Electric अब अपने बिजनेस मॉडल को एक नए डायरेक्शन में ले जाने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने नए एनर्जी प्रोडक्ट “Ola Shakti” का नाम और डिटेल्स 16 अक्टूबर को सबके सामने रखेगी, जो पहले तय डेट से एक दिन पहले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला अब एनर्जी स्टोरेज मार्केट में उतरने की तैयारी में है, जो साल 2030 तक 30 अरब डॉलर (लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।

Ola के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इशारा किया कि भारत में “पावर” अब यूटिलिटी से डीप टेक की ओर बढ़ रहा है, यानी पावर अब स्मार्ट, पर्सनल और पोर्टेबल होने जा रहा है। इसका मतलब है कि ओला अब सिर्फ EV तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एनर्जी टेक्नोलॉजी में भी कदम रख सकती है। हालांकि, सटीक जानकारी गुरुवाह, 16 अक्टूबर को सामने आएगी।

Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Ola Electric का अगला बड़ा कदम Battery Energy Storage Systems (BESS) से जुड़ा हो सकता है, जिसे घरों और बिजनेस दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। ओला अपने तमिलनाडु गिगाफैक्ट्री में बने 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी को इस नए प्रोडक्ट में इंटीग्रेट कर सकती है।

ऑफिशियली शेयर की गई तस्वीरों में भी एक बॉक्स दिखाया गया है, जो BESS हो सकता है। हालांकि, भाविश ने इस पोस्ट में प्रोडक्ट का केवल नाम ही बताया।

अगर कंपनी सच में BESS मार्केट में उतरती है, तो उसे मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिलेगा। Ola Electric के पास पहले से ही 5 GWh गिगाफैक्ट्री कैपेसिटी है जिसे एनर्जी स्टोरेज एप्लिकेशन के लिए री-पर्पस किया जा सकता है। इससे कंपनी को कोई बड़ा कैपिटल खर्च नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, Ola Electric के स्टोर्स पहले से ही पूरे देश में फैले हैं, ये नेटवर्क सीधे होम और कमर्शियल क्लाइंट्स तक प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल का काम कर सकता है।

Advertisement

इससे पहले, 10 अक्टूबर को ओला ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया था। कंपनी ने बताया था कि वह भारत की पहली EV टू-व्हीलर कंपनी बन गई है जिसे अपने खुद के डेवलप किए गए रेयर-अर्थ-फ्री फेराइट मोटर के लिए गवर्नमेंट सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर, तमिलनाडु ने दिया है, जिसने कंपनी के मोटर की परफॉर्मेंस और पावर टेस्ट्स को AIS 041 स्टैंडर्ड के तहत मंजूरी दी है।

Ola Shakti क्या है?

Ola Shakti ओला इलेक्ट्रिक का नया एनर्जी प्रोडक्ट है, जो संभवतः Battery Energy Storage System (BESS) के रूप में लॉन्च होगा।

लॉन्च डेट और समय क्या है?

Ola Shakti की डिटेल्स 16 अक्टूबर 2025 को सामने आएंगी।

Advertisement

Ola Shakti कैसे काम करेगा?

यह प्रोडक्ट घरों और बिजनेस के लिए स्टोरेज सिस्टम के रूप में काम कर सकता है और ओला की 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

क्या यह सिर्फ भारत में उपलब्ध होगा?

फिलहाल लॉन्च भारत के लिए ही कन्फर्म है। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी एंट्री हो सकती है।

Ola Electric की गिगाफैक्ट्री इस प्रोडक्ट में कैसे मदद करेगी?

गिगाफैक्ट्री की 5 GWh कैपेसिटी को स्टोरेज एप्लिकेशन में री-पर्पस किया जा सकता है और Ola के स्टोर्स इसे डिस्ट्रीब्यूट करने में मदद करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OLA electric, Ola BESS, BESS, Battery Energy Storage System
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.