Ola Electric ला रही नए टू-व्हीलर और पोर्टेबल बैटरी, टीजर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

Ola की रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ अपनी शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric अगले हफ्ते नई घोषणा करने के लिए तैयार है।
  • Ola Electric एक रिमूवेबल या पोर्टेबल बैटरी ला रही है।
  • कंपनी की नई घोषणा में एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा।

OLA ने इस साल जुलाई में बैटरी के लिए एक पेटेंट दायर किया था।

Photo Credit: Bhavish Aggarwal/X

Ola Electric अगले हफ्ते नई घोषणा करने के लिए तैयार है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ भविश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि अपने निजी एक्स हैंडल पर की है। हालांकि, अग्रवाल की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ फोटोज से पता लग रहा है कि कोई नया व्हीकल दस्तक दे सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Ola Electric रिमूवेबल/पोर्टेबल बैटरी

 
अग्रवाल की नई एक्स पोस्ट में तीन फोटो हैं, उनमें से पहली कंपनी की खुद तैयार रिमूवेबल/पोर्टेबल ईवी बैटरी है। आपको बता दें कि बेंगलुरु बेस्ड ईवी मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप ने इस साल जुलाई की शुरुआत में भारत में इसके लिए एक पेटेंट दायर किया था। रिमूवेबल बैटरी पैक बाजार में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इससे बड़े चार्जिंग नेटवर्क की जरूरत खत्म हो जाती है। आगामी बैटरी का इस्तेमाल स्वैपेबल यूनिट के तौर पर किया जाएगा या नहीं यह अभी तक साफ नहीं किया गया है। इस साल के शुरू में लीक हुई पेटेंट फोटो की तरह पोर्टेबल बैटरी पैक के टॉप पर एक ग्रैब हैंडल के साथ एक रेक्टेंगुलर बॉक्स है। Ola इलेक्ट्रिक ने अभी तक इस बैटरी के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है।


Advertisement
Ola Electric का नया टू-व्हीलर

 
Ola की नई घोषणा में एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा जो एक सामान्य अंडरबोन डिजाइन वाला स्कूटर नहीं है। फोटो से इसकी कुछ झलक दिखी है, जिसमें वर्टिकली ओरिएंटेड एलईडी हेडलाइट सेटअप, फ्रंट में फिक्स्ड ग्रैब रेल्स हैं जो रेडल कलर के फ्रेम से बाहर तक हैं और राइडर के लिए फुटपेग हैं। ऐसी संभावना है कि यह आगामी स्कूटर B2B स्पेस के लिए Ola का पहला ईवी होगा, जिसे लाने का कंपनी लंबे समय से विचार कर रही है। इसकी पुष्टि एक्स पोस्ट की तीसरी फोटो से हुई है, जिसमें रियर की ओर एक बड़ा लगेज रैक लगा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक ने भी लगभग एक साल पहले एक समान दिखने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए पेटेंट दायर किया था।
अग्रवाल की पोस्ट से यह भी कंफर्म होता है कि Ola की रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी इस प्रोडक्ट के साथ अपनी शुरुआत करेगी जो B2B यूज के लिए बेस्ट है। बैटरी हमेशा की तरह सीट के नीचे है। हालांकि, ओला ने अन्य कोई जानकारी नहीं दी है, फोटो से पता चला है कि स्कूटर एक हब-माउंटेड मोटर से लैस होगा। इसमें ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और एक रियर मडगार्ड हैं। आगामी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में एक सामान्य हेडलाइट, बड़े व्हील और ड्रम ब्रेक वाला बेसिक डिजाइन होगा। इसमें चौड़ा फ्लोरबोर्ड दिया जाएगा जिससे लगेज को राइडर के पैरों के बीच रखने की सुविधा मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.