Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर की इस महीने शुरू होगी डिलीवरी

S1 X के 2 kw के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 22:52 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 69,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • यह तीन बैटरी पैक - 2 kw, 3 kw और 4 kw में उपलब्ध है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने IPO के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी इस महीने शुरू की जाएगी। इसका प्राइस 69,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन बैटरी पैक - 2 kw, 3 kw और 4 kw में उपलब्ध है। 

S1 X के 2 kw के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में 7.4 घंटे लगते हैं। यह 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसके 3 kw के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1 X का 4 kw की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 190 किलोमीटर की है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में 53,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 115 प्रतिशत बढ़कर 3,28,785 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में इसने 1,52,741 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा है। ओला इलेक्ट्रिक का इस मार्केट में पहला स्थान है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 1,19,310 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की भी पेशकश की थी। 

यह S1 Pro, S1 Air, S1 X+ और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। कंपनी ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.