Ola Electric घटाएगी कॉस्ट, व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस खुद करने की तैयारी

फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में से सिर्फ एक-तिहाई का ही रजिस्ट्रेशन किया जा सका था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है
  • इससे पहले कंपनी ने यह प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था
  • ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में 25,000 यूनिट्स से कुछ अधिक की बिक्री की थी

पिछले महीने कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार लगभग 26 प्रतिशत घटी थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने कॉस्ट को घटाने का एक नया उपाय करने की योजना बनाई है। कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले Ola Electric ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था। 

इस बारे में NDTV Profit की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत रह जाएगी। कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये का हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि फरवरी में VAHAN पोर्टल पर उसके व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशंस में कमी हो सकती है। कंपनी ने कहा था कि वह व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दोबारा बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्रेशन के प्रोसस को आसान बनाना और कॉस्ट को घटाना है। हालांकि, इससे कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं होगा। 

ओला इलेक्ट्रिक को Rosmerta के लगभग 18 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करना है। फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में से सिर्फ एक-तिहाई का ही रजिस्ट्रेशन हुआ था। ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में 25,000 यूनिट्स से कुछ अधिक की बिक्री की जानकारी दी है। हालांकि, VAHAN पोर्टल पर इसमें से सिर्फ 8,390 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक के लिए Rosmerta और Shimnit व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस संभालती हैं। 

फरवरी में कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, इसके बावजूद ओला इलेक्ट्रिक ने इस मार्केट में अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। फरवरी में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। कंपनी ने बताया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज का प्रदर्शन मजबूत है। इसके साथ ही उसे लगभग 4,000 स्टोर्स के सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क से भी मदद मिल रही है। इस महीने ओला इलेक्ट्रिक की Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू होनी है। इससे कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.