Ola Electric को बड़ा झटका, 560 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ लॉस

इस सप्ताह की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 23:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट लॉस लगभग 564 करोड़ रुपये का रहा है
  • हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक का मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट लॉस बढ़ा है। कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट लॉस लगभग 564 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का नेट लॉस लगभग 376 करोड़ रुपये का था। इस वर्ष जनवरी में Ola Electric ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहला स्थान दोबारा हासिल किया है।  

मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को लगभग 495 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19.36 प्रतिशत घटकर लगभग 1,045 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 1,296 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का इबिट्डा लॉस बढ़कर लगभग 460 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह लगभग 301 करोड़ रुपये का था। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है, "फेस्टिव सेल्स की वजह से अक्टूबर में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा था। हालांकि, कॉम्पिटिशन बढ़ने और सर्विस को लेकर चुनौतियों के कारण पूरी तिमाही में यह कमजोर रहा है। हमने सर्विस से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया है और नेटवर्क को बढ़ाया है।" 

इस सप्ताह की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी मार्च में शुरू की जाएगी। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। 

Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  6. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  4. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  5. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  6. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  8. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor का नया फोन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.