स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 301 किलोमीटर की दूरी एक बार के चार्ज में तय कर सकता है।
Photo Credit: Ola Electric
Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने अपनी खुद की विकसित, स्वदेशी भारत सैल LFP बैटरी लगाई है।
Ola Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया S1Z ई-स्कूटर पेश किया है। स्कूटर की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें भारत सैल एलपीएफ (Bharat Cell LPF) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी की खुद की बनाई हुई है। नए स्कूटर को कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के हिसाब से दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 301 किलोमीटर की दूरी एक बार के चार्ज में तय कर सकता है। आइए जानते हैं S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत, और क्या हैं इसके अन्य खास फीचर्स।
Ola S1Z को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹79,999 (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट्स पेश किए हैं। 3.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि 5.1kWh बैटरी कैपिसिटी वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर स्कीम में आएगा जिसमें व्हाइट, एन्थ्रेसाइट, स्काई स्प्लैश ब्लू और माचा ग्रीन शेड्स को शामिल किया गया है।
Ola S1Z 3.1 kWh की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि Ola 5.1 kWh की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की बात कही गई है।
Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने अपनी खुद की विकसित, स्वदेशी बैटरी लगाई है। इसे भारत सैल LFP बैटरी कहा है। दोनों ही वेरिएंट्स में एक जैसी 4kW की मोटर दी गई है, जिसकी टॉप स्पीड 70kmph बताई गई है। S1Z के 3.1kWh वाले वेरिएंट में मोटर को 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ने में 4.9 सेकंड लगते हैं। वहीं, 5.1kWh वाले वेरिएंट में यह स्पीड पकड़ने में 4.6 सेकंड लगते हैं।
Ola S1Z में सिंगल चार्ज में 310 किलोमीटर तक की रेंज होने का दावा कंपनी ने किया है। इसके 3.1 kWh वेरिएंट में 179 किलोमीटर की रेंज बताई गई है। जबकि 5.1 kWh वेरिएंट में 301 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। ई-स्कूटर में 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन स्पीड, टाइम, बैटरी लेवल, ट्रिप और ओडोमीटर की जानकारी दिखाती है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में जियोफेंसिंग और लाइव लोकेशन मॉनिटर जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी हैं। इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम, रीवर्स मोड और रीजेन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्कूटर Ola MoveOS 5 के साथ आता है और इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स आने की बात भी कही गई है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल ई-स्कूटर बनने जा रहा है जो भारत में Hero Vida VX2 और TVS Orbiter जैसे स्कूटरों को टक्कर देगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी