Ola Electric के  S1 Pro इलेक्ट्रिक स्क्रीन में दी जा सकती है स्मॉल स्क्रीन 

ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 22:54 IST
ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है
  • ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों में यह फीचर लाने में काफी देर की है
  • ओला इलेक्ट्रिक अगले वर्ष अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है

कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी।  

ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक टीजर शेयर किया है जिसमें S1 Pro स्कूटर में एक मेटल स्टैंड पर स्पीडोमीटर के साथ एक स्मॉल स्क्रीन दिख रही है। हालांकि, टीजर में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। अग्रवाल ने कहा है कि एक टेक डेमो में इसकी जानकारी दी जाएगी। इस टीजर में दिख रही स्क्रीन मोबाइल की स्क्रीन के जैसी है। इससे राइडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराने से बचने और पैदल चलने वालों का पता लगाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों में यह फीचर लाने में काफी देर की है। टू-व्हीलर्स में इसे लाने की तैयारी की जा रही है। 
Advertisement

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। 

इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे।  इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर्स की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद करेगा। इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो 12 इंच से अधिक की हो सकती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.