Ola Electric ने 10 महीनों में किया 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन

कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपनी फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन शुरू किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में बिक्री में 60 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ रही है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट करने की तैयारी की है

पिछले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने 20,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने केवल 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पूरा तर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपनी फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन शुरू किया था। पिछले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने 20,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की थी। 

Ola Electric के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने कहा, "हमने कस्टमर्स को पेट्रोल से चलने वाले किसी स्कूटर की तुलना में एक बेहतर प्रोडक्ट और एक्सपीरिएंस देकर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संभावना को अनलॉक किया है। यह उपलब्धि एक शुरुआत है। अगली एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन इससे आधी अवधि में होगा क्योंकि EV पर जाने की रफ्तार बढ़ रही है।" कंपनी ने अक्टूबर में महीना-दर-महीना आधार पर बिक्री में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। Ola Electric के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1 लाख रुपये और  S1 Pro का 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। 

पिछले महीने कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री की जाएगी। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.