Ola Electric के फेस्टिव ऑफर में 50,000 रुपये से कम प्राइस में मिलेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल

हाल ही में कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 22:11 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है
  • कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स बढ़ी है

हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने मंगलवार को अपना फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इसमें कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये का होगा। यह ऑफर नौ दिनों के लिए है। इसमें प्रत्येक दिन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सीमित यूनिट्स की बिक्री की जाएगी।    

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑफर में ओला इलेक्ट्रिक के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर का 2 kWh वाला वेरिएंट और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 2.5 kWh वाले वेरिएंट सहित चुनिंदा मॉडल्स 49,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "यह केवल कम प्राइसेज से जुड़ा ऑफर नहीं है, यह विश्व-स्तरीय EVs की पहुंच को आसान बनाने से जुड़ा है।" भारत में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को अपने Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कम्प्लायंस सर्टिफिकेशन मिला था। 

हाल ही में कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इस मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स हैं।  Roadster X+ के स्पेशल एडिशन को मिडनाइट ब्लू कलर में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में डुअल-टोन सीट दी गई है। 

इससे पहले कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था। यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इसमें स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। यह पहली बार है कि इस टेक्नोलॉजी का देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल हुआ है। इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन, स्मॉल विंडस्क्रीन और विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कार्बन फाइबर से बना फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल है। S1 Pro Sport में कोलिजन वॉर्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्पीडिंग एलर्ट मिलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.