Ola के 4680 भारत सेल पावर्ड S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला ICAT से सर्टिफिकेशन

ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2026 22:55 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है
  • इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है
  • S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि  S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, " S1 X+ 5.2 kWh को यह सर्टिफिकेशन मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। हमने 4680 भारत सेल टेक्नोलॉजी को मार्केट के बड़े हिस्से तक पहुंचाया है। हमारे पोर्टफोलियो में सबसे अधिक रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर यह परफॉर्मेंस और सेफ्टी के मजबूत कॉम्बिनेशन की पेशकश करता है।" 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  Roadster भी शामिल है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी 4680  Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। Roadster X+ 9.1 kWh का प्राइस 60,000 रुपये घटाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Roadster X+ के 9.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक होने का दावा किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि इसकी गीगाफैक्टरी में 4680 Bharat Cell की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के साथ कॉस्ट में कमी हुई है। इस वजह से कंपनी ने इसका फायदा कस्टमर्स को देने का फैसला किया है। पिछले वर्ष कंपनी को सर्विस में देरी और खामियों को लेकर कस्टमर्स की शिकायतों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स को सर्विस में हो रही मुश्किलों को समाप्त करने की कोशिश की है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.