Ola Electric ने LG Energy Solution से टेक्नोलॉजी लीक करने के आरोप से किया इनकार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में LG Energy Solution से प्रॉपराइटरी पाउस सेल टेक्नोलॉजी के लीक में ओला इलेक्ट्रिक के शामिल होने का आरोप लगाया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 23:44 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने टेक्नोलॉजी को लीक करने के आरोप को 'बेबुनियाद' बताया है
  • कंपनी ने कहा कि उसकी पुराने पाउच सेल फॉर्मेट में कोई दिलचस्पी नहीं है
  • दक्षिण कोरिया की LG Energy Solution से टेक्नोलॉजी लीक होने का आरोप था

हाल ही में कंपनी ने नई बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने दक्षिण कोरिया की LG Energy Solution से बैटरी से जुड़ी टेक्नोलॉजी को लीक करने के आरोप को 'बेबुनियाद' बताया है। कंपनी ने कहा है कि उसकी पुराने पाउच सेल फॉर्मेट में व्यावसायिक या रिसर्च के लिहाज से कोई दिलचस्पी नहीं है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में LG Energy Solution से प्रॉपराइटरी पाउस सेल टेक्नोलॉजी के लीक में ओला इलेक्ट्रिक के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी नई 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी का पहले ही व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "ओला इलेक्ट्रिक के टेक्नोलॉजी के लीक में शामिल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स कंपनी की विश्व-स्तरीय बैटरी इनोवेशन की क्षमता पर गलत आशंका जता रही हैं। यह भ्रामक और पूरी तरह आधारहीन है।" 

Advertisement

दक्षिण कोरिया के एक पब्लिकेशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि LG Energy Solution की प्रॉपराइटरी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी को ओला इलेक्ट्रिक को लीक करने के आरोप की सरकार जांच कर रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि दक्षिण कोरिया की सरकार इस टेक्नोलॉजी को बहुत महत्वपूर्ण मानती है। LG Energy Solution के एक पूर्व रिसर्चर की इस मामले में जांच की जा रही है। ओला इलेक्ट्रिक में दक्षिण कोरिया की Hyundai का बड़ा इनवेस्टमेंट है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस उपलब्ध करा सकेगी। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह कंपनी के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि यह एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ओला इलेक्ट्रिक को अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और सेफ्टी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उपलब्ध कराने में आसानी होगी। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। हालांकि, अधिकतर EVs में इम्पोर्टेड बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.