• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिल रहा है Rs. 31 हजार तक का बंपर डिस्काउंट, 1 रुपये में करें बुक

Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिल रहा है Rs. 31 हजार तक का बंपर डिस्काउंट, 1 रुपये में करें बुक

Okaya EV का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों पर डिस्काउंट के साथ-साथ ग्राहक कई वित्त स्कीमों का फायदा भी उठा सकते हैं।

Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिल रहा है Rs. 31 हजार तक का बंपर डिस्काउंट, 1 रुपये में करें बुक

Photo Credit: Okaya EV

ख़ास बातें
  • Freedum ई-स्कूटर 1.29 लाख रुपये के बजाय 74,899 रुपये में मिल सकता है
  • Okaya Motofaast की कीमत अब 1.54 लाख रुपये से घटकर 1.29 लाख रुपये हो गई है
  • Faast F3 18.66% की छूट के साथ 1.09 लाख रुपये में उपलब्ध है
विज्ञापन
Okaya Electric Vehicles ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने ई-स्कूटर की लंबी रेंज पर भारी डिस्काउंट देने का दावा किया है। कंपनी अपने ई-स्कूटर्स पर करीब 21 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने कई फाइनेंस स्कीम की घोषणा भी की है, जो ग्राहकों को ई-स्कूटर को आसान किश्तों पर खरीदने की सुविधा देगी। कंपनी ने Motofaast, Faast F3    , Faast F4, Faast F2B, Faast F2T सहित कुछ अन्य मॉडल्स पर ऑफर रखा है। ये डिस्काउंट ऑफर को सीमित समय के लिए पेश किया गया है, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

Okaya EV का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों पर डिस्काउंट के साथ-साथ ग्राहक कई वित्त स्कीमों का फायदा भी उठा सकते हैं। इनमें कम से कम 1 रुपये में किसी भी Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करने से लेकर आसान EMI ऑप्शन शामिल हैं। Okaya EV का दावा है कि स्टॉक खत्म होने तक ग्राहकों को 31,000 रुपये तक के लाभ मिलेंगे। कंपनी के पास 100 प्रतिशत फाइनेंस ऑप्शन के साथ मिनिमम 6.99 प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दरों के साथ आसान फाइनेंस ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी ई-स्कूटर रेंज पर EMI 2,999 रुपये से शुरू होती है।

कीमतों पर डिस्काउंट की बात करें, तो Okaya EV का सबसे किफायती ई-स्कूटर Freedum ई-स्कूटर ग्राहकों को 1.29 लाख रुपये के बजाय 74,899 रुपये में मिल सकता है। य़ह कंपनी की लाइनअप के सबसे किफायती ई-स्कूटर में से एक है। Okaya Motofaast की कीमत अब 1.54 लाख रुपये से घटकर 1.29 लाख रुपये हो गई है, जो लगभग 16.23% की छूट है। Okaya Faast F3 18.66% की छूट के साथ 1.34 लाख रुपये से घटकर 1.09 लाख रुपये में उपलब्ध है। 

Okaya Faast F4 की कीमत अब 1.50 लाख से कम होकर 1.19 लाख रुपये हो गई है, इस पर लगभग 20.67% की छूट मिल रही है। Okaya Faast F2B और Faast F2T दोनों की कीमत लगभग 12.93% और 9.52% की छूट के साथ क्रमशः 1.09 लाख और 1.05 लाख से कम होकर 94,998 रुपये हो गई है। Okaya Faast F2F की कीमत 87,802 रुपये के बजाय 83,999 रुपये है, जो लगभग 4.34% की छूट है।

ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, जिसका मतलब है कि ये आपको ऑन-रोड ज्यादा कीमत पर पड़ेंगे। बता दें कि ऑफर Okaya की फ्लैगशिप Ferrato Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर उपलब्ध नहीं है, जिसे 1.6 लाख रुपये (सब्सिडी से पहले एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »