MG Motors ने लॉन्च की Windsor EV, 9.99 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Windsor EV के साथ MG Motors ने बैटरी-ऐज-ए-सर्विस की पेशकश की है
  • देश में MG Motors की EV रेंज में Comet और ZS भी शामिल हैं
  • Windsor EV के लिए बुकिंग तीन अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी

इसे 7.4 kW के AC फास्ट चार्जर से लगभग 6.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में लगातार नए लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में MG Motors ने बुधवार को Windsor EV को पेश किया। इसका शुरुआती प्राइस 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में MG Motors की EV रेंज में Comet और ZS शामिल हैं। 

Windsor EV के  साथ MG Motors ने बैटरी-ऐज-ए-सर्विस की पेशकश की है। इस बैटरी रेंटल विकल्प से व्हीकल की कॉस्ट घट जाएगी और यूजर्स को केवल बैटरी के इस्तेमाल के लिए भुगतान करना होगा। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाना होगा। इस सुविधा का उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा अफोर्डेबल बनाना है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। Windsor EV के फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। 

इसके फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। Windsor EV को चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी ब्लैक लेदरेट सीट्स दी हई हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। Windsor EV के लिए बुकिंग्स तीन अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी 38 kWh की बैटरी 136  PS की पावर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 331 किलोमीटर की है।  Windsor EV के शुरुआती कस्टमर्स को बैटरी पर फुल वॉरंटी दी जाएगी। इसे 7.4 kW के AC फास्ट चार्जर से लगभग 6.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे हिस्सेदारी है। Maruti Suzuki जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने EV लाने की तैयारी कर रही हैं।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  4. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
  2. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  5. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  8. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  9. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  10. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.