MG Cyberster EV: भारत में लॉन्च से पहले MG ने शेयर किया अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का वीडियो

Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की यूएसपी इसका दमखम है, क्योंकि कंपनी दावा करती है कि EV मात्र 3.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 22:27 IST
ख़ास बातें
  • MG Select ने Cyberster EV के जनवरी लॉन्च से पहले वीडियो शेयर किया है
  • वीडियो में अपकमिंग EV ट्रैक पर भागता नजर आ रहा है
  • इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 510PS की पावर और 725Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी

Photo Credit: MG Motor

MG Select भारत में जनवरी 2025 में MG Cyberster EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सीमित संख्या में इंपोर्ट किए जाने वाले इस मॉडल को लॉन्च से पहले टीज किया गया है। वीडियो में अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ट्रैक पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। MG Cyberster EV देश में पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसके डोर ऊपर की ओर खुलते हैं। MG मोटर ने खुलासा किया है कि ईवी में फ्रंट डबल विशबोन के साथ रियर फाइव लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन के साथ एयरोडायनामिक कैमबैक डिजाइन होगा। Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की यूएसपी इसका दमखम है, क्योंकि कंपनी दावा करती है कि EV मात्र 3.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर रेंज मिलने का भी दावा किया गया है। 

MG Select ने Cyberster EV के जनवरी लॉन्च से पहले वीडियो शेयर किया है, जिसमें EV ट्रैक पर भागता नजर आ रहा है। MG ने बताया है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 510 PS की पावर और 725 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। ईवी में फ्रंट डबल विशबोन के साथ रियर फाइव लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन के साथ एयरोडायनामिक कैमबैक डिजाइन होगा। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल रडार सेंसर और एंटी-पिंच मैकेनिज्म मिलेगा। ओपन-टॉप स्पोर्ट्स कार की लंबाई 4,533 mm, चौड़ाई 1,912 mm और ऊंचाई 1,328 mm है। बताया गया है कि इसका व्हीलबेस 2,689 mm है।
 

कार को MG के Select प्रीमियम लग्जरी रिटेल चैनल के जरिए बेचा जाएगा। अभी तक कंपनी ने अपकमिंग कार की कीमत को लेकर किसी प्रकार का हिंट नहीं दिया है, लेकिन इसके भारत में 50 लाख से 60 लाख (एक्स-शोरूम) प्राइस पर आने की संभावना है। इसके CBU (कंप्लीटली बिल्ट अप) के रूप में आने की उम्मीद है, जिसका असर कीमत पर भी देखने को मिल सकता है।

MG ने इस कार में दो बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन दिए हैं। एंट्री-लेवल मॉडल में 64kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल 308 hp रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी दावा की गई रेंज 520 किमी है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ एक बड़ा 77kWh बैटरी पैक भी मिलेगा जो संयुक्त रूप से 535hp और 725Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी दावा की गई रेंज 580 किमी है। इतना ही नहीं, MG ने दावा किया है कि टॉप-एंड वेरिएंट केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
Advertisement

साइबरस्टर के अंदर केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए तीन स्क्रीन हैं, जिसमें एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे खास इस तरह बनाया और फिट किया गया है, जिससे ड्राइवर को अच्छा व्यू मिले। कार में Apple CarPlay और Android Auto के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, एक बिल्ट-इन 5G सिम, कनेक्टेड कार फीचर, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटेलेटिड सीट्स, विभिन्न ड्राइविंग मोड, एक प्रीमियम Bose ऑडियो सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.